दल्ली राजहरा सोमवार 17 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0169.mp4जन्मदिन पर भव्य पार्टी की जगह सेवा को चुना। कुसुमकसा निवासी संजय बैंस के सुपुत्र सौम्य बैंस ने अपना जन्मदिन श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्या मंदिर, ग्राम उमरदाह में अध्ययनरत मूक-बधिर बच्चों के साथ मनाकर मिसाल पेश की।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0165.mp4सौम्य ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर बैंस परिवार की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही बच्चों के मनोरंजन और खेल-कूद के लिए सहयोग राशि स्वर्गीय सुल्तानमल सजना बाई चैरिटेबल ट्रस्ट को प्रदान की गई।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0163.mp4स्वर्गीय सुल्तानमल सजना बाई चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्या मंदिर में मूक-बधिर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्था इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण के साथ कार्य कर रही है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0170.mp4इस अवसर पर संजय बैंस ने कहा कि “श्री पार्श्वनाथ विद्यालय और इसके सेवाभावी कार्यकर्ता वास्तव में भगवान के स्वरूप हैं। इन विशेष बच्चों का लालन-पालन कर उन्हें निःशुल्क शिक्षा देकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। समाज को ऐसी संस्थाओं के साथ खड़े होकर इनके सेवा कार्य में योगदान देना चाहिए।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0167.mp4विद्यालय पहुंचने पर संस्था के शिक्षकों एवं स्टाफ ने बैंस परिवार का आत्मीय अभिनंदन किया। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने का यह अवसर परिवार के लिए भी भावुक और अविस्मरणीय रहा।इस मौके पर जनपद सदस्य मंजू बैंस, पुष्पजीत बैंस, समर्थ बैंस, पांखी बैंस सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260816-WA0168.mp4स्वर्गीय सुल्तानमल सजना बाई चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री पार्श्वनाथ दिव्यांग विद्या मंदिर के सभी सेवाभावी सदस्यों को हृदय से नमन। एक छोटी सी मदद किसी बच्चे के भविष्य की बड़ी उम्मीद बन सकती है। आइए, हम सब मिलकर ऐसी सेवा संस्थाओं का सहयोग करें। सौम्य बैंस को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ, सुखी एवं सेवाभावी बनाए।Spread the lovePost navigationमहिला देवांगन समाज ने पूरे उत्साह से मनाया सावन झूला उत्सव, स्वतंत्रता दिवस पर बंधा सामाजिक सौहार्द । स्वतंत्रता दिवस की सौगात: राजहरा महिला समाज ने स्कूल को दिए 5 एयर कूलर, छत निर्माण के लिए भी दी आश्वासन।