दल्ली राजहरा शुक्रवार 11 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

दादी सरस्वती यादव ने दिया न्योता, बच्चों ने दीर्घायु का दिया आशीर्वाद ।

 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा में गुरुवार 11 सितंबर को एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया गया। मास्टर चेतांश के शुभ जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में विशेष ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

 

यह आयोजन नन्हें चेतांश की दादी मां श्रीमती सरस्वती यादव (वार्ड नंबर 26, राजहरा) द्वारा शाला परिवार के सहयोग से कराया गया। 

पुलाव-छोले और चॉकलेट का वितरण

न्योता भोज के दौरान विद्यालय के 117 विद्यार्थियों, 6 शिक्षक स्टाफ एवं 6 अन्य कर्मचारियों के लिए स्वादिष्ट पुलाव, छोले, पापड़ और चॉकलेट परोसा गया। बच्चों ने बड़े ही चाव के साथ भोजन ग्रहण किया और चेतांश के जन्मदिन की खुशियों में शामिल हुए।

आशीर्वाद से गूंजा परिसर

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शाला परिवार ने बालक चेतांश को संस्कृत श्लोक के साथ आशीर्वाद दिया –

 

दीर्घायुष्मान् भव बाल! विद्यावान् गुणवान् भव।
सदा हृष्टः प्रसन्नश्च, जीवने सफलो भव॥”

 

सभी ने नन्हें चेतांश के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।

इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री गोरे सर, पूर्व SMDC अध्यक्ष श्री रमेश गुर्जर जी तथा समस्त मिडिल स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रही। सभी ने आयोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!