दल्ली राजहरा सोमवार 14 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जैन भवन चौक में 6 बजे जलेगा आशीर्वाद का दीया, मंडल से बूथ तक होंगे कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी इस बार सेवा और समर्पण के महा-पर्व के रूप में मनाने जा रही है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान को ‘सेवा संकल्प पर्व’ का नाम दिया गया है। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर की संध्या 6:00 बजे नगर के जैन भवन चौक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के सभी पार्षदों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। 25 साल की बेदाग जनसेवा को समर्पित है यह पर्वतोरण लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 वर्षों तक जनता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन 25 वर्षों में उन्होंने अपनी बेदाग छवि, ईमानदारी और सुशासन के दम पर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसी 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को जनता तक पहुंचाने के लिए यह सेवा पर्व मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प पर्व के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार होंगे – . आशीर्वाद का दिया – गांव और शहर के प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा जाएगा।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260913-WA0046.mp4 कला और संस्कृति के माध्यम से प्रचार – 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सभी स्कूल, कॉलेज, पंचायत और सार्वजनिक स्थानों पर चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें मोदी सरकार की 25 साल की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा। आंगनबाड़ी में सेवा – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा होंगे और बच्चों के लिए खेल, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ मिठाई-फल का वितरण किया जाएगा। मेरी कहानी, मोदी की जुबानी – जिन नागरिकों के जीवन में मोदी सरकार की योजनाओं से सकारात्मक बदलाव आया है, उनकी प्रेरणादायी कहानियों को साझा किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। विकसित भारत 2047 संकल्प यात्रा – विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ हर जिले और हर गांव में यह यात्रा निकाली जाएगी। अलग-अलग दिशाओं से छोटी यात्राएं निकलकर मुख्य स्थान पर मिलेंगी, जहां मशाल के साथ पैदल और बाइक रैली के रूप में लोग पहुंचेंगे और विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। . 25 मिनट का सेवा योगदान – प्रत्येक नागरिक 25 मिनट का सेवा योगदान देगा। केंद्र द्वारा तय 25 सेवाओं जैसे स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान आदि में से कोई एक सेवा स्कूल, कॉलेज, मोहल्ले या सार्वजनिक स्थान पर की जाएगी। . अन्य बड़े कार्यक्रम – हर विकासखंड में दो ऐसे कार्य किए जाएंगे जहां बदलाव साफ दिखे, शासकीय सेवा सेतु कार्यक्रम और एक ही दिन सभी प्रमुख ब्लॉकों में बड़ी ह्यूमन रंगोली का निर्माण किया जाएगा। पंचायत से पार्लियामेंट तक के जनप्रतिनिधि, देशभर से आए सरपंच दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गणमान्य नागरिकों को एक विशेष क्यूरेटेड किट भी वितरित की जाएगी, जिसमें 25 प्रमुख योजनाओं की प्रतिकृति और QR कोड होगा, जिसे स्कैन कर योजना की पूरी जानकारी मिल सकेगी। Spread the lovePost navigationकुसुमकसा में 11वें वर्ष भी जीवंत रही करुभात परंपरा, हजारों बहनों ने एक साथ ग्रहण किया प्रसाद ।