दल्ली राजहरा सोमवार 14 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 17 सितंबर को शाम 7 बजे हर आंगन में जलेगा आभार का दीपक । छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोक गायिका एवं नगर की पार्षद टी ज्योति ने दल्ली-राजहरा नगरवासियों से एक भावपूर्ण अपील की है।उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है। इस अवसर पर हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनके प्रति आभार व्यक्त करें। उन्होंने नगर के प्रत्येक परिवार से अपील की है कि उस दिन शाम 7 बजे अपने घर के बाहर अथवा आंगन में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। पार्षद टी ज्योति ने कहा कि यह सामान्य दीपक नहीं, बल्कि आभार का प्रतीक होगा। यह दीया प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के लिए की गई 25 वर्षों की निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आइए, हम सभी अपने-अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें और इस ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान को सफल बनाएं।” उन्होंने कहा कि दल्ली-राजहरा हमेशा से देशभक्ति और संस्कृति के कार्यों में आगे रहा है। मुझे विश्वास है कि नगर का हर परिवार इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेगा और पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा।Spread the lovePost navigationगांव-गांव में गूंज रहा शहीद नियोगी का नाम, मुक्ति मोर्चा ने दिलाया संघर्ष का संकल्प ।