दल्ली राजहरा बुधवार 16 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 1980 से लगातार आयोजन, अपनी मेहनत की कमाई और जन सहयोग से करते हैं भव्य आयोजनhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260916-WA0008.mp4 तीज पर्व के अवसर पर दल्ली-राजहरा के मुख्य बाजार में राजहरा हाथ ठेला मजदूर संघ द्वारा 48वें वर्ष राज्य स्तरीय रामसत्ता (अखंड रामधुनी) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति को समर्पित रहा।यह परंपरा कोई आज की नहीं है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में हाथ ठेला मजदूर संघ के अध्यक्ष स्व. रामलाल साहू (रमलू) के नेतृत्व में लगभग 200 से अधिक हाथ ठेला मजदूरों ने की थी। उस समय राजहरा की जनसंख्या डेढ़ लाख से अधिक थी और तब से लेकर आज तक, हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम को देखने आते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आयोजकों में आज भी वही जोश और ऊर्जा देखने को मिलती है।यह आयोजन तीज पर्व के दिन शुरू होकर अगले दिन गणेश चतुर्थी के विसर्जन के साथ संपन्न होता है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 6 मंडलियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें साल्हे (दल्ली-राजहरा), गोड़पार (रानी माई), धोबनपुरी (भरदा), आरोद (धमतरी), नेवारीकला और डोंगेश्वर धाम (देवपुर) की मंडलियां शामिल थीं। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम परसोदा के नोहर साहू द्वारा किया गया।प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक मंडली को ढाई घंटे का समय दिया जाता है, जिसमें मंडली द्वारा रामचरितमानस एवं महाभारत से संबंधित विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण कर धर्म का संदेश दिया जाता है। “लोक परंपरा को सहेजने का बेहतरीन उदाहरण”हाथ ठेला मजदूर संघ के अध्यक्ष शोभित राम निर्मलकर ने बताया कि आज के आधुनिक युग में अपनी लोक परंपराओं को सहेजना समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से मंडलियों द्वारा धर्म ग्रंथों में लिखी बातों का सजीव चित्रण किया जाता है, जिसे अपने जीवन में उतारने की सीख मिलती है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च हाथ ठेला मजदूर संघ के सदस्यों द्वारा अपनी मेहनत की कमाई से उठाया जाता है, जिसमें राजहरा के दानदाताओं का भी सहयोग मिलता है। हिंदू धर्म को समर्पित इतने बड़े आयोजन में शासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलना बड़ी दुख की बात है। मंच के सामने बनेगा विशाल डोम शेड – तोरण साहूhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260915-WA0064.mp4कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, एल्डरमैन महेंद्र पिपरे, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश खस और भाजयुमो उपाध्यक्ष रौनक साहू का आयोजन समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि 24 घंटे का रामसत्ता का आयोजन करने वाले सभी समितियों के पदाधिकारियों को मैं धन्यवाद करता हूं कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम को जन-जन तक पहुंचाने का आप लोगों ने बेहतरीन काम किया है। आप लोगों ने दल्ली-राजहरा का मान-सम्मान बढ़ाया है। मैं हाथ ठेला मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं कि आप लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए भी इतना बड़ा आयोजन एकता और जनसहयोग से करते हैं।उन्होंने इस अवसर पर घोषणा की कि आने वाले दिनों में मंच के सामने विशाल डोम शेड का निर्माण किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में भी बाजार सुचारू रूप से चल सके।इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के शोभित राम निर्मलकर, मिथिलेश निर्मलकर, संतोष कुमार साहू, ललित राम निर्मलकर, मिथलेश साहू, राजकुमार साहू, यादराम साहू, हीरालाल साहू, कमलेश निर्मलकर, यादराम निषाद, उत्तरा कुमार साहू, गोपाल राव एवं लेखराम देवांगन सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।Spread the lovePost navigationपीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में गूंजेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प पर्व ।