दल्ली राजहरा मंगल वार 15 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

स्वर्णिम युग की शुरुआत : 25 वर्ष की निस्वार्थ राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा यह सेवा माह

 

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में एक ऐतिहासिक महा-अभियान के रूप में मनाने जा रही है। प्रधानमंत्री जी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के 25 वर्ष के समर्पण को नमन करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह तक सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, जिसे पूरे देशवासी एक स्वर्णिम युग की शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य भी इस महा-अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बन रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना, जन समस्याओं का त्वरित निराकरण, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण में जन-भागीदारी बढ़ाना है।
इस सेवा माह के अंतर्गत सेवा सप्ताह से लेकर रोजगार मेले तक का आयोजन होगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, पोषण गतिविधियां, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और बच्चों व युवाओं के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगरवासियों से अपने-अपने घरों में 17 सितंबर को एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करने की अपील की है।

 

 इस महा-अभियान के लिए प्रमुख अपील

 

 श्री विष्णु देव साय,(🪷🌺 मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़🌺🪷 )-

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि “जन सेवा से राष्ट्र सेवा तक प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष की अविराम यात्रा एक प्रेरणादायी अध्याय है। 17 सितंबर शाम 7:00 बजे घर-घर आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रधानमंत्री जी को सभी प्रदेशवासी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान करें।”

 

. श्री यशवंत जैन, (🪷🌺पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग🌺🪷 )-*

 

उन्होंने अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 4:00 बजेw अपने-अपने घर व प्रतिष्ठान में आशीर्वाद का दिया अवश्य प्रज्वलित करें और इस महा-अभियान के सहभागी बनें।
🪷🌺चेमन देशमुख (वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बालोद ) 🪷🌺

 

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा ‘विकसित भारत–2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने हेतु बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” आयोजित हो रहा है। 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे अपने घर/प्रतिष्ठान पर “आशीर्वाद का दीया” अवश्य प्रज्वलित करें।आइए, इस ऐतिहासिक अभियान के साक्षी और सहभागी बनें!

 

 श्री सौरभ लूनिया, उपाध्यक्ष, (🪷🌺छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक संघ एवं जिला महामंत्री भाजपा 🌺🪷)-

 

उन्होंने अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे अपने-अपने घर व प्रतिष्ठान में आशीर्वाद का दिया अवश्य प्रज्वलित करें और इस महा-अभियान के सहभागी बनें।

 

. श्री तोरण लाल साहू, (🪷🌺अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दल्ली-राजहरा )-

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प हेतु बालोद जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चल रहा है। दल्ली-राजहरा के जैन भवन चौक में 17 सितंबर शाम को 10,000 दीपों के साथ ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया जाएगा। उन्होंने सभी नगरवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।

 

श्रीमती कुंती देवांगन,🪷🌺 (अध्यक्ष, नगर पंचायत चिखलाकसा)🪷🌺 -*

 

उन्होंने अपील की है कि 17 सितंबर को शाम 7:00 बजे अपने घर व प्रतिष्ठान में आशीर्वाद का दिया अवश्य प्रज्वलित करें और इस महा-अभियान के सहभागी बनें।

 

🌺🪷श्रीमती तारणि पुष्पेंद्र चंद्राकर (अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद )🪷🌺
17 सितंबर को शाम 7:00 बजे अपने घर व प्रतिष्ठान में “आशीर्वाद का दीया” अवश्य प्रज्वलित करें और इस महाअभियान के सहभागी बनें।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!