दल्ली राजहरा गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाज के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत डॉ. नीरेंद्र साहू के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। स्वच्छता अभियान से दी सेवा की मिसाल इस अवसर पर तहसील साहू युवा प्रकोष्ठ द्वारा साहू सदन एवं उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवा साथियों ने श्रमदान करते हुए वार्ड नंबर 24 स्थित साहू सदन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस पहल के माध्यम से युवाओं ने स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू का जन्मदिवस सेवा भावना के साथ मनाया।महिला समिति ने किया वृक्षारोपणइसी क्रम में महिला समिति के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया गया। सदस्यों ने पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि आने वाली पीढ़ी को हरा-भरा वातावरण मिल सके। माता कर्मा मंदिर में दीप प्रज्वलनवहीं, डॉ. नीरेंद्र साहू की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज सेवा की कामना को लेकर शाम को माता कर्मा मंदिर, गांधी चौक, दल्ली राजहरा में दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजहित में कार्य करते रहने की कामना की। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू, सचिव राजेश कुमार साहू, कार्यालय सचिव पितांबर साहू, परिक्षेत्र गांधी चौक अध्यक्ष रेखा साहू, सीमा साहू, राम सिंह साहू, दुजराम साहू, तहसील युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक नवीन साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंदन साहू, सचिव कुंदन साहू, कोषाध्यक्ष भीषम साहू, संगठन सचिव कौशल साहू, संयुक्त सचिव लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं समाजजन उपस्थित थे।अंत में तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा एवं युवा प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की कामना की गई।Spread the lovePost navigationबालोद ब्रेकिंग: गणेश विसर्जन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 09 DJ जब्त, धारदार कड़े-चूड़े भी उतरवाए । पौधा भेंट कर जयदीप गुप्ता को जन्मदिन की बधाई, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश