दल्ली राजहरा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शिक्षकों का सम्मान करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। आप लोगों ने जिस तरह अपने गांव में अपने सेवानिवृत्त शिक्षक को बुलाकर उनका सम्मान किया, यह एक अच्छे संस्कार को दर्शाता है। उक्त बातें विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने ग्राम पंचायत दानीटोला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कही।विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत दानीटोला में कंगाल मित्र मंडल द्वारा रंग बसंत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव, जनपद सदस्य प्रकाश आर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, जिला कांग्रेस सचिव कैलाश राजपूत उपस्थित थे।37 वर्षों तक दानीटोला को दिया अपना जीवन । आयोजक समिति ने बताया कि विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव वर्ष 1988 में ग्राम दानीटोला के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ हुई थीं और वर्ष 2025 में इसी शाला से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम चली गईं। उन्होंने इस गांव में लगातार 37 वर्षों का लंबा समय देकर सैकड़ों बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य गढ़ा। इसी सेवा भाव को देखते हुए समिति ने उन्हें मुख्य अतिथि के हाथों मोमेंटो व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अपने गुरुओं का सम्मान करना हमारा पहला कर्तव्य – पीयूष सोनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि अपने गुरुओं का सम्मान करना हम सभी का पहला कर्तव्य है, क्योंकि गुरु ही हमें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और हमारा भविष्य गढ़ते हैं। आप लोगों ने अपने सेवानिवृत्त शिक्षक को बुलाकर सम्मान किया, यह आपके संस्कारों को प्रदर्शित करता है। मैं गांव के सभी बच्चों से आग्रह करता हूँ कि वे अपने गुरुओं व माता-पिता का हमेशा आदर व सम्मान करें। जो अपने गुरुजनों व माता-पिता का आदर करता है, वह जीवन में हमेशा सफल होता है।विधायक प्रतिनिधि की बड़ी घोषणाएं ग्रामीणों की मांग पर विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने मंच के सामने शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये और शाला में बालक व बालिका के लिए पृथक शौचालय निर्माण की घोषणा की।उन्होंने कहा कि जब-जब आप लोगों ने गांव के विकास के लिए मांग रखी है, उसे विधायक अनिला भेंडिया ने पूरा किया है और आगे भी आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से गांव का हर संभव विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationगांधी जयंती पर पर्यावरण प्रेमियों ने नियोगी नगर तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश । दल्ली राजहरा में कांग्रेस का स्वच्छता अभियान: गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया स्वच्छता का संदेश ।