दल्ली राजहरा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दल्ली राजहरा में स्वच्छता की एक मिसाल पेश की गई। गांधी जी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के लिए वार्ड क्रमांक 15, नियोगी नगर स्थित तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

यह अभियान पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू एवं टिकेश्वर साहू के नेतृत्व में चलाया गया।

तालाब से निकला प्लास्टिक, पॉलिथीन और थर्माकोल का ढेर –

अभियान के दौरान पर्यावरण प्रेमियों और वार्डवासियों ने तालाब में जमा कचरा, प्लास्टिक, पॉलिथीन, थर्माकोल और कपड़े को बाहर निकालकर पूरे तालाब परिसर को साफ किया। मौके पर मौजूद लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के लिए जागरूक भी किया गया।
दो तस्वीर सफाई से पहले और सफाई के बाद 

 

 

 

गणेश विसर्जन के बाद तालाब की हालत बिगड़ी – टिकेश्वर साहू
पर्यावरण प्रेमी टिकेश्वर साहू ने बताया कि गणेश विसर्जन के बाद पूजा सामग्री के साथ-साथ भारी मात्रा में प्लास्टिक, थर्माकोल और कपड़े तालाब में जमा हो गए थे, जिससे पानी प्रदूषित हो रहा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि आस्था का सम्मान करते हुए भी हमें अपने तालाबों को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। पूजा सामग्री का सही तरीके से निपटान करना चाहिए।

बच्चों को दिया पर्यावरण का संदेश – प्रदीप साहू
सफाई के दौरान तालाब में नहाने आए छोटे बच्चों को देखकर प्रदीप साहू ने उन्हें जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि पानी जीवन का आधार है और जल स्रोतों को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं, इसलिए बचपन से ही उनमें पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल याद करने का दिन नहीं, बल्कि श्रमदान और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का दिन है।

ये रहे मौजूद –
इस अभियान में जवाहरलाल प्रजापति, हेमशंकर साहू, जितेंद्र साहू, त्रिवेणी साहू, सोनू यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे और सभी ने तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!