दल्ली राजहरा शनिवार 03 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर वार्ड (लोडिंग क्वाटर) के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से यह मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद अनिता बाई के अथक प्रयासों और नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू की विशेष पहल पर इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिसके बाद आज इस कार्य का शुभारंभ हुआ।भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया रहे मुख्य रूप से उपस्थित आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू , वार्ड पार्षद अनिता बाई, वार्ड क्र. 24 के पार्षद विशाल मोटवानी , कार्यकर्ता शब्बीर कुरैशी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी एवं उपाध्यक्ष जी विशेष कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, परंतु उन्होंने इस विकास कार्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की योजनाओं से हो रहा है शहर का विकास – सौरभ लुनिया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री सड़क योजना के विजन से आज हर वार्ड तक विकास की किरण पहुंच रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह सड़क गुणवत्ता से पूरी तरह समझौता किए बिना, बेहतरीन और टिकाऊ बनाई जाएगी, जो आने वाले कई वर्षों तक क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाजनक रहेगी।वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही भाजपा की पहली प्राथमिकता है और इस मुख्य मार्ग के बन जाने से लोडिंग क्वाटर के सैकड़ों परिवारों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने पार्षद और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।Spread the lovePost navigationयातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्लीराजहरा में होगा कल विशेष जागरूकता अभियान। बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने की तैयारी, बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 7.18 लाख का सामान जब्त, 4 आरोपी हिरासत में।