दल्ली राजहरा शनिवार 03 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 जिला पुलिस बालोद, राजहरा व्यापारी संघ, राजहरा परिवहन संघ, पत्रकार संघ,अनाज किराना व्यापारी संघ एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर के जैन भवन चौक में 4 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस शिवर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण,हेलमेट वितरण, एवम नेत्र जांच भी किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित जीवन और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

आयोजकों ने बताया कि आज के समय में सड़क हादसे, ऑनलाइन ठगी और नशे की लत समाज के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। यातायात नियमों की अनदेखी से रोजाना कई जिंदगियां खतरे में पड़ रही हैं, वहीं साइबर अपराध के नए-नए तरीके लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी तरह नशे की आदत युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व, साइबर ठगी से बचने के उपाय, अनजान लिंक और कॉल से सतर्कता तथा नशे से दूर रहने के संदेश दिए जाएंगे।

इस पहल में जिला पुलिस द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी और बचाव के तरीके बताए जाएंगे, जबकि व्यापारी संघ, परिवहन संघ, पत्रकार संघ,अनाज किराना और चेंबर ऑफ कॉमर्स जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से सतर्क रहने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लें।

 

CSP विकास पाटले की शहरवासियों से अपील
नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा विकास पाटले ने अपने वीडियो संदेश में शहरवासियों से अपील की है कि इस जन-जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों का पालन, साइबर ठगी से बचाव और नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में सड़क हादसे, ऑनलाइन ठगी और नशे की लत समाज के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

 

 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण – छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री इशिका यादव
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री इशिका यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी, जिन्होंने ‘एहिला कथे मया’, ‘मोर छइयां भुइयां-3’ और ‘नवा बिहान’ जैसी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में कार्य किया है। उनके द्वारा भी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

 

आयोजक समिति ने नगर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होकर लाभ लें।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!