दल्ली राजहरा सोमवार 05 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 11 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद दल्ली-राजहरा के उपाध्यक्ष मनोज दुबे रहे। साथ ही वार्ड नं. 15 के पार्षद तरुण कुमार साहू मनोज सिंह एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक देवचन्द तांडिया उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद निर्मल कुमार पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया तथा पोषण पर संवाद किया गया।

 

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुखम जयवंते, खिलेश्वरी देवांगन, मितानिन धनेश्वरी साहू, हीरावती चिरामन, सहायिका सरस्वती बाई निर्मलकर, प्रमिला बाई देवदास एवं समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!