दल्ली राजहरा सोमवार 05 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 ग्राम पंचायत घोटिया में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं भाजपा मंडल कुसुमकसा के संयुक्त तत्वावधान में आंगन मिलन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को खिलौने एवं ताजे फल वितरित किए। बच्चों को खिलौने मिलते ही उनके चेहरे पर जो खुशी और उत्साह देखने को मिला, वह देखते ही बन रहा था।
जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस
यह विशेष आयोजन भाजपा मंडल महामंत्री मितेन्द्र वैष्णव के जन्मदिन के अवसर पर सेवा भाव से आयोजित किया गया था। भाजपा मंडल कुसुमकसा ने तय किया कि जन्मदिन केक काटकर नहीं, बल्कि बच्चों के बीच खुशियां बांटकर मनाया जाएगा। इसी संकल्प के तहत बच्चों को खिलौने वितरित किए गए।

न्योता भोज में बच्चों संग बैठकर किया भोजन

 

कार्यक्रम के पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र में ही आयोजित न्योता भोज में सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर सहभागिता करते हुए भोजन ग्रहण किया। यह दृश्य सेवा और समरसता का बेहतरीन उदाहरण बना।
ये रहे उपस्थित:

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत घोटिया की सरपंच ममता मांडवी, उपसरपंच भोजराम साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री हेमंत साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम खान, बूथ अध्यक्ष केवल भारद्वाज, सरस्वती कुमेटी, गीता धनेंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर प्रभारी जागेश्वरी साहू, सेवती साहू, जयश्री कौर, टिमेश्वरी, संजय साहू, अखिलेश्वरी निषाद सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस प्रकार के समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!