दल्ली राजहरासोमवार 9 जनवरी 2025भोजराम साहू 9893765541छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक कार्यकारणी की 45 वीं बैठक 05 जनवरी 2025 सनराइज पी आई एल क्लब चाम्पा (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुई। बैठक में दल्ली राजहरा के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह छत्तीसगढ़ इंटक द्वारा की गयी | सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इंटक का झंडा फहराकर , दीप प्रज्वलन एवं महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पणकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया इसके उपरांत विगत दिनों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित जिन इंटक नेताओं का निधन हुआ उनके लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई |बैठक की मेजबानी कर रहे प्रकाश एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष श्री शिव दयाल कर्ष द्वारा मंचस्थ अतिथियों का पुष्प हार एवं साल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया | तद्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने अध्यक्षीय उदबोधन में बैठक के एजेंडा को चर्चा हेतु बैठक में रखा |एजेंडा में विस्तृत चर्चा उपरांत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये |कार्यक्रम का संचालन आशीष यादव सेक्रेटरी जनरल छत्तीसगढ़ इंटक ने किया। महासचिव अभय सिंह ने कहा रोजगार के साधन कम हो गए सेल के वेतन समझौता का राशि अतिशीघ्र मिले ठेका श्रमिकों को पर्याप्त सुविधा दिलाने की दिशा में कार्य करना होगा। रामअवतार अलगमकर , पीके राय , एन पी मिश्रा , राम इकबाल सिंग , शिवदयाल कर्ष, गोपालनारायन सिंह , रमेश मिश्रा , समीर पांडे , वंश बहादुर सिंग , जय प्रकाश यादव , ए के सिंग , विनयेन्द्र मैथ्यू , चन्द्र कुमार मण्डावी , एल रमेश पूरण वर्मा भूपेन्द्रकुमार दिल्लीवार तिलक राम मानकर तेजेंद्र प्रसाद सहित पदाधिकारियों नेसंगठन से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार रखे ।बैठक में प्रस्तुत किये गए समस्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। छत्तीसगढ़ इंटक से संबद्ध कुल 66 यूनियन के प्रतिनिधि इस बैठक में सम्मिलित हुये | श्री तापस दत्ता जी कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक द्वारा वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।बैठक के अंत मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों को संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की अपील की ।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी का जन्म दिवस 18 फरवरी को रायपुर में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया एवं प्रदेश इंटक का सम्मेलन भी होना सुनिश्चित हुआ ।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के कृष्णा साहू फिर बने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पीठ चाइल्ड वेलफेयर कमिटी बालोद के चेयर पर्सन…… केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है ! नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बने इसके लिए हमें दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करना होगा l :– महेंद्र सिंह ( राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष )