दल्ली राजहरा गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

बालोद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के पुलिस अधीक्षक टीश्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों केरिफ़ पर्यवेक्षण में चलाए गए इस विशेष अभियान में पिछले 24 घंटों के अंदर कुल र64 व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस की 4 बड़ी कार्रवाइयां एक नजर में –

 

1. महिला एवं बालिका सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर:
बालोद पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसी कड़ी में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को महिला/बालिका संबंधी 03 गंभीर प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें छेड़छाड़ का 01 और अपहरण के 02 प्रकरण शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों में त्वरिdत एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बढ़ा दी गई है।
2. मिशन नवचेतना – नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई:
नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे मिशन नवचेतना के तहत बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ 4 सूत्रीय अभियान चलाया। इसके तहत अकेले 07 अक्टूबर को आबकारी एक्ट के 50 प्रकरण दर्ज कर 50 व्यक्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरूकता अभियान पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

3. गुंडे-बदमाशों की अड्डेबाजी पर प्रहार:
जिले में आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ जारी है।

4. कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई:

 

शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 BNS के तहत 11 प्रकरणों में 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

 

बालोद पुलिस की जनता से अपील –
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित छेड़छाड़, पीछा करने, धमकी अथवा उत्पीड़न जैसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों की जानकारी भी बेझिझक पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!