दल्ली राजहरा शनिवार 10 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 30, मोगरा दवाई में संयुक्त रूप से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 

इस संयुक्त कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 30 की संचालिका धनेश्वरी चंद्राकर एवं सहायिका किरण सैडे, केंद्र क्रमांक 31 की संचालिका हेमिन रजक एवं सहायिका शारदा बामेश्वर तथा केंद्र क्रमांक 57 की संचालिका सिंपा राउत्रै एवं सहायिका शकुन सुखदेवे की विशेष भागीदारी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेके रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में एएनएम श्रीमती सीमा तिवारीउपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग चिखलाकसा से पल्लवी साहू, हेमलता साहू एवं रतिराम कतलाम ने भी कार्यक्रम में सहयोग दिया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:

 

 किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक: स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम पल्लवी साहू द्वारा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया और एनीमिया से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

. पोषण का दिया संदेश: बच्चों और किशोरियों को पौष्टिक आहार के रूप में ताजे फल, अनार, अंकुरित अनाज, गाजर, चुकंदर का सलाद, मुनगा भाजी और पालक खाने की सलाह दी गई। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली आयरन की गोली नियमित रूप से खाने और तेज मसालेदार व अधिक तेल वाले भोजन से परहेज करने की अपील की गई। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

. बच्चों के चेहरे खिले: स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित सभी बच्चों को पेन, पेंसिल और रबर सेट का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर एएनएम सीमा तिवारी के द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को खीर, पूरी, दाल-चावल परोसा गया। इसी के साथ पोषण माह का भी विधिवत समापन किया गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!