दल्ली राजहरा शनिवार 10 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 3 स्कूटी और ऑफिस का सामान जब्त थाना सनौद क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी की डीलरशिप के नाम पर 100% कैशबैक का झांसा देकर 31 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी CEO को सनौद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261010-WA0064.mp4पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सोनसिंह सोरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।मामले का संक्षिप्त विवरण:-प्रार्थी मनीष कुमार साहू पिता फत्तेलाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरी थाना गुरूर ने दिनांक 05.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि CBK EV MOTORS प्राइवेट लिमिटेड रायपुर कंपनी के CEO नंदकिशोर साहू, MD लोकेश द्विवेदी और CMD पुरुषोत्तम साहू ने डीलरशिप पर 100% कैशबैक का लालच देकर 10 लाख डीलरशिप के नाम पर और बाद में 20-20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटी व सामान के लिए कुल 31,80,000/- रुपये जमा करा लिए । कंपनी ने सनौद में 11 वाहन दिए जो खराब गुणवत्ता के थे, जिन्हें वापस ले जाकर नया देने का आश्वासन दिया गया था। बाद में 1,45,000 रुपये वापस कर तीन चेक दिए गए जो बाउंस हो गए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261010-WA0063.mp4इस रिपोर्ट पर थाना सनौद में अपराध क्र. 40/2026 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। पूर्व में MD लोकेश द्विवेदी और CMD पुरुषोत्तम साहू को 19.09.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।फरार आरोपी CEO नंदकिशोर साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी रोहांसी तहसील पलारी जिला बलौदाबाजार को ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। उसके पास से CCTV कैमरा, AC, टेबल, कुर्सी, अलमारी, TV व 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी को दिनांक 10.10.2026 को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। महत्वपूर्ण भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, स.उ.नि. नंदकुमार साहू, आरक्षक दमन वर्मा, गौकरण यादव, टिकेन्द्र सोरी एवं सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। Spread the lovePost navigationसेवा संकल्प पखवाड़ा: बैस दंपति ने बुजुर्ग माता को भेंट किया श्रवण यंत्र, लौटी चेहरे की मुस्कान । हमारा दल्ली राजहरा निष्पक्ष समाचार चैनल की 57 वीं संडे मेगा स्टोरी में आज रविवार 11 अक्टूबर 2026 को पढ़िए ‘श्याम रसोई’ जहां ₹1 में मिलता है भरपेट भोजन।