दल्ली राजहरा शनिवार 10 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 सेवा, संवेदना और समर्पण ही सच्ची जनसेवा की पहचान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत कुसुमकसा में मानवता और संवेदनशीलता की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने बुजुर्ग माता इंदर बाई को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनके सूने जीवन में खुशियों का संचार किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261010-WA0054.mp4जानकारी के अनुसार कुसुमकसा निवासी बुजुर्ग माता इंदर बाई उम्र अधिक होने के कारण लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रही थीं। सुनने में परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों, परिवार से बातचीत और सामाजिक मेलजोल में काफी कठिनाई होती थी। परिजनों ने कई चिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों ने उन्हें श्रवण यंत्र लगाने की सलाह दी थी, परंतु किसी कारणवश व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।इसी दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैस को इंदर बाई की परेशानी से अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंजू बैस ने चिकित्सकों से संपर्क कर उपयुक्त श्रवण यंत्र के संबंध में मार्गदर्शन लिया और पति संजय बैस के साथ स्वयं उनके घर पहुंचकर श्रवण यंत्र भेंट किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261010-WA0053.mp4श्रवण यंत्र लगते ही चेहरे पर लौटी मुस्कान जैसे ही इंदर बाई ने श्रवण यंत्र लगाया, उन्हें बातें स्पष्ट सुनाई देने लगीं। वे मंजू बैस द्वारा पूछे गए सवालों का सहजता से जवाब देने लगीं। लंबे समय बाद सुनाई देने की खुशी से उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। इस भावुक क्षण को देख परिवार के सदस्य भी भाव विभोर हो गए। एक छोटी सी पहल ने बुजुर्ग माता के जीवन में संवाद और अपनापन की नई रोशनी भर दी।सेवा पखवाड़ा जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का अवसर: संजय बैस पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाना है। इंदर बाई जैसी बुजुर्ग माता की सेवा का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके चेहरे पर खुशी देखकर जो संतोष मिला है, वह किसी सम्मान से बड़ा है।बुजुर्ग माता की खुशी देख मन हर्षित: मंजू बैस जनपद सदस्य श्रीमती मंजू बैस ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना परमात्मा की सेवा के समान है। जब मोहल्ले की महिलाओं से इंदर बाई की पीड़ा के बारे में पता चला तो लगा कि हरसंभव मदद करनी चाहिए। आज उनके चेहरे पर खुशी देखकर मन अत्यंत प्रसन्न है। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं जिन्हें थोड़े से सहयोग से बड़ी राहत मिल सकती है। इस अवसर पर संतोष जैन, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैस, लोकेश सिन्हा, संतोष हिड़को, भानु हिड़को सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationपीएम श्री सेजेस स्कूल डौंडी में छात्राओं को दिया गया जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण । थाना सनौद की बड़ी कार्रवाई: 31.80 लाख की धोखाधड़ी करने वाला CBK EV कंपनी का CEO ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार ।