दल्ली राजहरा सोमवार 11 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

सीमित संसाधन, सड़क पर अभ्यास, फिर भी लहराया परचम – बालोद जिले का बढ़ाया मान

 

 प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को सच कर दिखाया है हमारे दल्ली राजहरा के नन्हे स्केटर्स ने 19वीं छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में दल्ली राजहरा के 7 नन्हे खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर पूरे बालोद जिले का नाम रोशन कर दिया है।

 

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक KPS सरोना, रायपुर और नया रायपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के सैकड़ों स्केटर्स ने हिस्सा लिया।

🌟 किसने जीता कौन सा पदक 
1. दिशिका कुकरेजा (10-12 वर्ष) – डबल गोल्ड गर्ल
– 1-लैप रेस – स्वर्ण पदक 🥇
– 2-लैप रेस – स्वर्ण पदक 🥇

 

2. तेजस जैन (6-8 वर्ष) – सबसे छोटा चैंपियन
– 1-लैप रेस – रजत पदक 🥈
– 2-लैप रेस – रजत पदक 🥈

 

3. याशिका कुकरेजा (10-12 वर्ष)
– 1-लैप रेस – कांस्य पदक 🥉
– 2-लैप रेस – रजत पदक 🥈

4. रिशाल सिंह (8-10 वर्ष)
– 2-लैप रेस – रजत पदक 🥈

 

अन्य प्रतिभागी जिन्होंने बढ़ाया मान – सानवी जंघेल, तनय जैन और निश्चय राणा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
सबसे बड़ी बात – सड़क पर किया अभ्यास

 

 इस सफलता की सबसे बड़ी बात यही है कि इन बच्चों के पास कोई बड़ा स्केटिंग ट्रैक या महंगी सुविधा नहीं है। इन्होंने दल्ली राजहरा की सड़कों पर, रेलवे परिसर में अभ्यास करके ये मुकाम हासिल किया है।

 

कोच श्रेयांश यश चंद ने बताया – “बच्चों ने कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी की। पहली ही बार में राज्य स्तर पर 7 पदक जीतना बहुत बड़ी बात है।”उन्होंने इस सफलता के लिए दल्ली राजहरा रेलवे प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।
 पूरे नगर में खुशी की लहर
नन्हे खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे दल्ली राजहरा में जश्न का माहौल है। ये जीत नगर के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!