दल्ली राजहरा सोमवार 11 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित पांचवीं मास्टर नेशनल चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में डौंडी ब्लॉक की बेटी दीपिका सेन ने तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

दीपिका सेन ने 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 1500 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

 

दीपिका सेन ग्राम ढोरीठेमा, डौंडी ब्लॉक, जिला बालोद की निवासी हैं। वे डौंडी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज के प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन की सुपुत्री हैं। उनका ससुराल धमतरी जिले के ग्राम आनंदपुर पुरूर में है। वे वहां के शिक्षक नेकराम सेन की पत्नी हैं।

बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखने वाली दीपिका ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से मायके और ससुराल दोनों परिवारों सहित पूरे सेन समाज में खुशी की लहर है।

 

दीपिका की इस शानदार सफलता पर केश शिल्प कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, प्रांताध्यक्ष पुनीत राम सेन, महासचिव रुद्र सेन, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास सहित समाज के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!