दल्ली राजहरा सोमवार 11 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम जनता को राहत दिलाने के लिए बालोद पुलिस लगातार सक्रिय है महोदय जी। इसी कड़ी में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना एवं ,एसडीओपी बालोद श्री विनय साहू की विशेष उपस्थिति रही, जहाँ जिले के सभी प्रमुख बैंक अधिकारियों के साथ MRM एवं GRM पोर्टल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।क्या है MRM और GRM पोर्टल ? – पाठकों को ऐसे समझाएं महोदय जी 💻 MRM पोर्टल – पीड़ितों को मिलेगा उनका पैसा वापसhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261012-WA0046.mp4साइबर फ्रॉड होने पर जब पीड़ित की राशि होल्ड हो जाती है, तो उसे वापस दिलाने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस और बैंक मिलकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। अब पीड़ितों को महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।🏦 GRM पोर्टल – होल्ड खातों का होगा समाधानकई बार अज्ञात स्रोत से पैसा आने पर बैंक खाते होल्ड हो जाते हैं, जिससे आम आदमी परेशान हो जाता है। इस पोर्टल के जरिए ऐसे खातों का नियमानुसार और तेजी से निराकरण किया जाएगा।🚔 बालोद पुलिस की जनता से महत्वपूर्ण अपील – 🔸 किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने खाते में लेनदेन न करें।🔸 अपना एटीएम, पासबुक, चेकबुक किसी दूसरे को इस्तेमाल करने न दें।🔸 लालच में आकर अपने खाते में दूसरों का पैसा लेकर ट्रांसफर न करें, वरना आप भी साइबर अपराध में फंस सकते हैं।🔸 अगर आपका खाता होल्ड हो गया है तो तुरंत अपनी बैंक शाखा में संपर्क करें।Spread the lovePost navigationडौंडी ब्लॉक की बेटी दीपिका सेन ने कोयंबटूर में जीते तीन स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ महिला टीम को मिला रजत । शारदीय नवरात्रि पर कालीबाड़ी में जगमगा रही आस्था की ज्योति: बंग समाज ने प्रज्वलित किए 57 मनोकामना ज्योति कलश ।