दल्ली राजहरा सोमवार 19 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541लोडिंग सायडिंग मां अंबे की स्थापना का 53 वॉ वर्ष सम्पन्न हुई नौ कन्या पूजा, जमीन पर ना पड़े मां का पैर इसलिए लेट गए श्रद्धालु, 21 अक्टूबर को होगा पटपर झांकी का आयोजन दल्ली राजहरा के लोडिंग सायडींग के नाम से प्रसिद्ध वार्ड नंबर 20 गांधी चौक का दुर्गा उत्सव अनोखी परंपरा का निर्वहन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है जो की कौतूहल का विषय रहता है l पूरे बालोद जिले में शायद यह पहला जगह होगा जहां नौ कन्या के प्रति इतनी श्रद्धा और आस्था दिखाई देती है । आज लोडिंग साइडिंग में सार्वजनिक दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आयोजन का 53 वॉ वर्ष मनाया जा रहा है यह आयोजन अपने आप में ही महत्व रखता है क्योंकि दल्ली राजहरा का सर्वप्रथम दशहरा उत्सव यही गांधी चौक से ही प्रारंभ हुआ था ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0147.mp4 नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा समिति के अध्यक्ष रूप लाल साहू समिति का सदस्यों के द्वारा गांधी चौक मां चंडी मंदिर से नव कन्या एवं भैरव बाबा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें नौ कन्या पूजा के लिए सम्मान के साथ गांधी चौक स्थित मंच पर ले जाने के लिए पहुंचे थे ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0140.mp4 जहां पूर्व की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा भक्ति दिखाई और मां दुर्गा के मां दुर्गा के नौ स्वरूप नौ कन्या के पैर जमीन पर ना पड़े इसलिए सभी एक के बाद एक जमीन पर लेते गए भैरव बाबा के पीछे नौ कन्या भी गंतव्य स्थल पर श्रद्धालुओं के ऊपर पैर रखकर चल रहे थे । जिनका अगवानी भागवत ध्वज के द्वारा किया जा रहा था जहां महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा माता सेवा के गीत गा रहे थे जो एक अलग ही माहौल उत्पन्न कर रहे थे ।सभी श्रद्धालुओं के द्वारा नौ कन्या स्वरूप माता को लेकर लोडिंग सायडिंग स्थित मां दुर्गा पंडाल मंच तक ले जाया गया । जहां उन्हे सम्मान सहित आसन ग्रहण करवा कर सभी अतिथियों एवं कमेटी के सदस्यों के द्वारा मां के चरण जल एवं दूध से धूलवाए गए उसके बाद माता के स्वागत एवं पूजा अर्चना कर नगर के सुख समृद्धि की आशीर्वाद मांगा गया । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0142.mp4नौ कन्या पूजन के समय एक बात देखने को मिली एक छोटी सी बालिका नौ कन्या को प्रणाम कर आशीर्वाद मांग रही थी ।जहां देने वाले भी कन्या के रूप में छोटी बालिका थी और मांगने वाले भी छोटी बालिका थी यह एक नजारा था जहां भक्त और भगवान दोनों का रूप में कन्या नजर आई जो की अद्भुत मेल था । https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0141.mp4 नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने आयोजन समिति को बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद दिया सभी ने कहा कि मां की लीला अपरंपार है जिसका बखान करना मुश्किल है। कन्या पूजा के बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0140-1.mp4 आयोजन समिति के अध्यक्ष रूपलाल साहु ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को संध्या 7:00 बजे रंगीन आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम होगा तथा रात्रि 10:00 बजे से दाई के दुलरवा जस गीत पटपर झांकी का आयोजन सार्वजनिक दुर्गा उत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति गांधी चौक वार्ड क्रमांक 20 के तत्वाधान में स्थानीय घोड़ा मंदिर के मैदान में संपन्न होगा आयोजन समिति के द्वारा नगर एवं आसपास के सभी भक्तजनों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261019-WA0139.mp4आयोजक समिति इस प्रकार से हैं ।अध्यक्ष रूपलाल साहू,उपाध्यक्ष डी. आर. भण्डारी ,सचिव बी.डी. मानिकपुरी ,कोषाध्यक्षटोमन विनायक , नरेन्द्र ठाकुर , घनश्याम साहू,संरक्षक रामजी ठाकुर , सुखित खरे , सुनील दा , रोशन पटेल , पुरन पुसरिया,सलाहकार राजेन्द्र निषाद , गौरीशंकर गुप्ता , दीपक भगत , रोहित साहू , प्रधान सिंह कॉरैटी , नवीन साहू, अशोक साह ,उमेद साहू, भुवनेश्वर देवांगन एवं समस्त युवा एवं महिला सदस्यगण l कार्यक्रम के कुछ यादगार पल https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261019_103509.mp4 Spread the lovePost navigationआस्था और प्रकृति का संगम – माँ झरन मैय्या मंदिर, उपेक्षा की मार झेल रहा दल्ली राजहरा का सबसे प्राचीन धरोहर । क्वार महाष्टमी पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, कन्या भोज एवं विभिन्न संस्कार सम्पन्न ।