दल्ली राजहरा रविवार 25 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 विकास खंड डौंडी के ग्राम पंचायत खल्लारी में आयोजित रामायण पाठ का समापन शनिवार को हुआ। समापन अवसर पर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि आज के इस पवित्र अवसर पर हम सब प्रभु श्रीराम की पावन कथा रामायण के स्मरण और उसकी प्रेरणा को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रामायण केवल एक ग्रंथ या धार्मिक कहानी नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला, कर्तव्य-बोध और मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श है।भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने हर रिश्ते में आदर्श स्थापित किया। एक आदर्श पुत्र के रूप में पिता के वचनों की लाज रखने के लिए हंसते-हंसते 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। एक आदर्श भाई के रूप में भ्रातृप्रेम की मिसाल पेश की। एक आदर्श पति और प्रजापालक राजा बने, जिनके राज्य में न्याय, समानता और सुख का वास था।पीयूष सोनी ने कहा कि माता सीता का चरित्र हमें सहनशीलता, त्याग, पवित्रता और आत्मबल की शिक्षा देता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने धर्म और संस्कारों को नहीं छोड़ा।उन्होंने कहा कि रामायण हमें सिखाता है कि धर्म का रास्ता कठिन हो सकता है, पर जीत हमेशा सत्य और अच्छाई की होती है। माता-पिता का आदर और समाज के प्रति कर्तव्य सबसे ऊपर होता है। अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है, इसलिए सदाचार का मार्ग अपनाना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि आइए हम सब केवल रामायण का पाठ ही न करें, बल्कि इसके आदर्शों को अपने आचरण और व्यवहार में उतारें। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक अनिला भेंडिया और विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी मांग पर मैदान का मुरमीकरण और सामुदायिक भवन की मांग पूरी की गई। ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कुशल ठाकुर, विवेक लोढ़ा, तुषार निषाद, टिकम नेताम, जीवराखन निषाद उपस्थित थे। Spread the lovePost navigationनवरात्रि में नारी चेतना की गूंज: शहीद अस्पताल के नुक्कड़ नाटक ने उठाए महिला उत्पीड़न और भेदभाव के सवाल संडे मेगा स्टोरी की 58 वी कहानी में आज पढ़ें,कहते हैं कि हर सफल आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, पर इस औरत की सफलता के पीछे आदमी का हाथ है ।