दल्ली राजहरा शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौंडी ब्लॉक के चिहरों और साल्हे में नुकसान, जनपद सदस्य ने लिया जायजा डौंडी ब्लॉक के आदिवासी अंचल में चक्रवाती तूफान एवं बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्राम पंचायत चिहरों एवं आश्रित ग्राम साल्हे में कुल 3 किसानों के घर टूट गए हैं और खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। चिहरों में बेल सिंह गोटा का घर टूटा है, वहीं साल्हे में जगदीश आंचला तथा गणपत गावड़े का घर टूटा है। तूफान इतना तेज था कि कच्चे मकानों की छत उड़ गई, दीवारें गिर गईं और घर का सामान भीगकर खराब हो गया। वहीं खेतों में लगी फसल पानी में डूबने और आंधी से गिरने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।नुकसान की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के युवा एवं जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी को ग्रामीणों ने अवगत कराया। सूचना मिलते ही जनपद सदस्य तत्काल पीड़ित किसानों के घर पहुंचे, उनसे मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।इसके बाद जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी ने क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए तत्काल तहसीलदार देवेंद्र नेताम को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया। तहसीलदार ने राजस्व विभाग के आरआई को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया है। आरआई के जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो पाएगा और मुआवजा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द राजस्व टीम गांव पहुंचे, नुकसान का पंचनामा बने और तीनों पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले, ताकि वे फिर से अपना घर और खेती संभाल सकें।Spread the lovePost navigationदल्लीराजहरा में कल साहू समाज की तहसील स्तरीय कार्यशाला एवं वार्षिक आमसभा । संजय सिंह का आमरण अनशन रंग लाया, नशा माफियाओं पर टूटा कहर ।