दल्ली राजहरा शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 साहू सदन में सुबह 11 बजे से होगा आयोजन, राजनीतिक भागीदारी से लेकर धर्मान्तरण और महिला भागीदारी तक होगी चर्चा तहसील साहू संघ, दल्लीराजहरा के द्वारा तहसील स्तरीय सामाजिक कार्यशाला एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन कल दिनांक 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से साहू सदन, दल्लीराजहरा, जिला बालोद में होगा। इस कार्यक्रम में तहसील के समस्त परिक्षेत्र के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं भक्त माता कर्मा की आरती के साथ होगा। इसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद तहसील साहू संघ के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। स्वागत भाषण के बाद मंचस्थ अतिथियों के द्वारा विभिन्न विषयों पर उद्बोधन होगा। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। भोजन अवकाश के पश्चात दोपहर के सत्र में सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद आय-व्यय का ब्यौरा रखा जाएगा। इसके बाद सामाजिक सदस्यों के द्वारा समाज विकास संबंधी विचार प्रस्तुत किए जाएंगे। अंत में आगामी वर्ष की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी और आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यशाला में प्रमुख रूप से राजनीतिक दलों में समाज की भूमिका, अंतरजातीय एवं धर्मान्तरण, समाज में युवाओं की भागीदारी, विधि विषय, सामाजिक नियमावली अनुसार न्याय व्यवस्था तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इन विषयों पर महेंद्र साहू, गोपाल साहू, किशोरी साहू, तोरणलाल साहू, टूमनलाल साहू, नेतराम साहू एवं भानुमति साहू सहित अन्य अतिथियों के द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे। शीतल साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ ) का कहना है कि समाज तभी मजबूत होगा जब युवा और महिलाएं आगे आएंगी और न्याय व्यवस्था सामाजिक नियमावली के अनुसार सबके लिए एक समान होगी। इसीलिए इस कार्यशाला में हर परिक्षेत्र के सदस्य अपनी बात रख सकेंगे। आयोजकों ने तहसीलसाहू संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारीयो तथा सभी सामाजिक भाई-बहनों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से समय पर साहू सदन पहुंचने का आग्रह किया है।Spread the lovePost navigationबादलों ने ढका चांद, फिर भी नहीं टूटा व्रत! दल्ली राजहरा में सुहागिनों ने रिमझिम बारिश में मनाया करवा चौथ का महापर्व । चक्रवाती तूफानअर्बन के कारण हुए बारिश से 3 किसानों के घर टूटे, फसल बर्बाद ।