दल्ली राजहरा शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर जताया आभार, SP किरण गंगाराम चौहान को भी दी बधाई ।
 दल्ली राजहरा को नशा मुक्त बनाने के लिए श्रमिक नेता संजय सिंह द्वारा जुलाई माह में किया गया आमरण अनशन आखिरकार रंग ला रहा है। उनके अनशन के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और अब दल्ली राजहरा में शराब माफियाओं, नशीली दवाइयों और गांजा कारोबारियों पर पुलिस की सख्त और लगातार कार्रवाई चल रही है।

 

बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब, नशीली टेबलेट और गांजा का कारोबार फल-फूल रहा था, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही थी। इसी को लेकर श्रमिक नेता संजय सिंह ने नशा मुक्त बालोद की मांग को लेकर आमरण अनशन किया था।

अनशन के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। वर्तमान में पुलिस द्वारा लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

इस सकारात्मक कार्रवाई को लेकर श्रमिक नेता संजय सिंह ने बालोद जिला कलेक्टर मैडम श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की, ताकि दल्ली राजहरा पूरी तरह से नशा मुक्त हो सके।

इससे पहले गत दिनों संजय सिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान से भी मुलाकात कर दल्ली राजहरा में अवैध शराब के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्यवाही पर खुशी जाहिर करते हुए स्वयं उनसे मिलकर उन्हें बधाई दी थी।

 

संजय सिंह का कहना है कि ये लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे दल्ली राजहरा के भविष्य की लड़ाई है। जब तक दल्ली राजहरा पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!