दल्ली राजहरा सोमवार 02 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के पावन अवसर पर दल्ली राजहरा में कला, संस्कृति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। दल्ली राजहरा मॉडर्न आर्ट क्लब (डी-मैक) ने लगभग 35 वर्ष पुरानी माँ सरस्वती एवं दो हाथियों की खंडित कलाकृति का जीर्णोद्धार कर उसे ‘माँ सरस्वती कला धाम’ के रूप में पुनः स्थापित किया।35 साल पुरानी धरोहर को मिला नया जीवनयह ऐतिहासिक कलाकृति स्वर्गीय जी.एस. मिस्त्री द्वारा लगभग 35 वर्ष पूर्व शासकीय क्रमांक 2 विद्यालय परिसर में निर्मित की गई थी। अपनी अद्भुत कलात्मकता और भव्यता के लिए पहचानी जाने वाली इस प्रतिमा से कई पीढ़ियों के विद्यार्थियों की आस्था जुड़ी रही। अनेक विद्यार्थियों ने परीक्षा के समय माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेकर जीवन में सफलता प्राप्त की।समय के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। माँ सरस्वती के हाथ टूट गए थे, प्रतिमा के कई हिस्से खराब हो गए थे। दोनों हाथियों के कान, सूंड और पैर भी जर्जर हो चुके थे। इस दुर्दशा को देखकर डी-मैक ने इसे संरक्षित करने और मूल कलाकार को सम्मान देने का संकल्प लिया।डी-मैक के संचालक विजय बोरकर, मिलन मरई के नेतृत्व में, खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकार केशव पटेल एवं सुनील निषाद के सहयोग से प्रतिमा की मरम्मत की गई। नए रंगों और कलात्मक सज्जा के साथ उसे नया स्वरूप देकर संस्था के परिसर में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ पुनः स्थापित किया गया।अतिथियों ने की सराहनाइस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, विशाल मोटवानी, छगन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, विवेक मसीह, बाबू अंकल, स्टेला आंटी, शब्बीर, भूपेश देवांगन, महेश जायसवाल, हेमंत साहू, बिन्नी, ओंकार साहू, गगन सोनी, सूरज, सहित डी-मैक के सदस्य शामिल रहे। मोबाइल के माध्यम से आशुतोष माथुर, पुरोबी वर्मा, प्रशांत बोकडे, बीएसपी महाप्रबंधक आनंद कुमार सिंह एवं आर.के. बांधे सहित पूरी टीम ने इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा – नगर की धरोहरों के संरक्षण के लिए नगर पालिका की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।विशाल मोटवानी ने कहा – जिस कलाकृति को खंडित कर दिया गया था, उसे डी-मैक ने नया जीवन दिया है।भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा – डी-मैक ने छोटे बच्चों से लेकर बड़ों को डांस एवं कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। इस कलाकृति का संरक्षण कर संस्था ने दिवंगत कलाकार जी.एस. मिस्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमनकार्यक्रम में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छत्तीसगढ़ के राजगीत के माध्यम से राज्य की संस्कृति और गौरव का सम्मान किया गया। डी-मैक का यह प्रयास केवल एक प्रतिमा का जीर्णोद्धार नहीं, बल्कि एक महान कलाकार की कला को जीवित रखने, नगर की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और भावी पीढ़ियों तक कला एवं श्रद्धा की विरासत पहुंचाने का प्रेरणादायी उदाहरण है। Spread the lovePost navigationजनपद सभापति मंजू बैस ने दीपावली पर कुसुम कसा छात्रावास की 106 बेटियों को भेंट किए नए कपड़े । तहसील साहू संघ की आमसभा-2026 में सचिव राजेश साहू ने प्रस्तुत किया प्रतिवेदन, गिनाई उपलब्धिया ।