दल्ली राजहरा सोमवार 02 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 तहसील साहू संघ, दल्ली राजहरा की आमसभा 2026 में सचिव द्वारा विस्तृत सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जय माता कर्मा के जयघोष के साथ शुरू हुई आमसभा में पूरे कार्यकाल का हिसाब-किताब समाज के सामने रखा गया। सचिव ने कहा – यह कार्यकाल किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। हमारा संकल्प है, एकता हमारी पहचान बने, संगठन हमारी शक्ति बने और समाज सेवा हमारा संकल्प बने।5 अक्टूबर 2025 को निर्वाचन, 31 अक्टूबर को पदभारनवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन 5 अक्टूबर 2025 को हुआ। 31 अक्टूबर 2025 को नई टीम ने पदभार ग्रहण किया। 8 नवंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी के मुख्य आतिथ्य में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ।⁸3 प्रकोष्ठों से संगठन हुआ मजबूतसंगठन को सक्रिय बनाने के लिए न्याय प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला, हर प्रतिभा को मंच मिला। एक साल में क्या-क्या हुआ – पूरा हिसाब 7 जनवरी 2026 – राजिम जयंती में 120 सामाजिक सदस्यों ने राजिम मेला में सहभागिता की।26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठजनों को मुख्य अतिथि बनाकर ध्वजारोहण किया गया।हर गुरुवार -गांधी चौक स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर में माता कर्मा और भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती। 15 परिक्षेत्रों को बारी-बारी से एक-एक सप्ताह आयोजन का मौका दिया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/video_20260709_181934.mp4 माता कर्मा जयंती – दो दिवसीय कार्यक्रम में 6 जोड़ों का निःशुल्क आदर्श विवाह संपन्न हुआ। सचिव ने कहा – न दिखावा, न अनावश्यक खर्च, सादगी से विवाह हो, यही समाज का आदर्श। यह दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ सीधा संदेश था।8 मार्च 2026 – महिला दिवस पर उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का महिला प्रकोष्ठ ने सम्मान किया। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261103-WA0030.mp4 महिला प्रकोष्ठ के द्वारा होली मिलन समारोह 2026 कार्यक्रम का आयोजन । 25 अप्रैल 2026 – राज्य स्तरीय खेल में चयनित कुमारी पल्लवी साहू और कुमारी जास्मीन साहू का प्रतिभा सम्मान हुआ। 5 जून 2026 – विश्व पर्यावरण दिवस पर साहू सदन में वृक्षारोपण। संदेश दिया गया – हर घर वृक्ष, हर मन हरित।16 जून 2026 – शौर्य चक्र प्राप्त वीर सैनिक श्री भोजराम साहू, ग्राम डौंडी लोहारा का भव्य सम्मान हुआ। पूरा समाज गर्व से भर गया।15 अगस्त 2026 – स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ युवा प्रकोष्ठ ने रक्तदान शिविर लगाया। 48 यूनिट रक्तदान हुआ। सचिव ने कहा – रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, मानवता की सेवा है। 4 सितंबर – जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा मंदिर में किया गया 20 सितंबर – हरितालिका तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20260920-WA0050.mp4साहू सदन को कानूनी रूप से मजबूत कियासाहू सदन का 2025-26 पंजीयन शुल्क जमा, मार्च 2026 तक ऑडिट पूरा, 27 जुलाई 2026 को दोनों भवनों का संपत्ति कर जमा कर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया। नए साहू सदन का विद्युत मीटर रूपलाल साहू जी के नाम से अध्यक्ष के नाम पर नामांतरण कराया गया। 8 अक्टूबर 2026 को छत की डैम-प्रूफिंग और मरम्मत कराई गई। अतिथियों का सम्मानजिला अध्यक्ष महेंद्र साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष किशोरी साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष टुमन साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक नेत्र राम साहू सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।भविष्य की दिशाआने वाले समय में 15 परिक्षेत्रों को और सक्रिय करना, जरूरतमंद परिवारों की मदद, बच्चों-युवाओं को शिक्षा और रोजगार के लिए प्रेरित करना, कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता, महिला नेतृत्व को मजबूत करना और न्याय प्रकोष्ठ को सक्रिय रखना – यही लक्ष्य रखा गया। अंत में सचिव ने कहा न पद का अभिमान हो, न किसी से कोई द्वेष हो,समाज की सेवा ही हमारा एकमात्र उद्देश्य हो।आमसभा ने प्रतिवेदन को अनुमोदन हेतु स्वीकार किया।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दल्ली राजहरा में बना ‘माँ सरस्वती कला धाम’ – डी-मैक ने 35 साल पुरानी खंडित प्रतिमा को दिया नया जीवन ।