दल्ली राजहरा मंगल वार 03 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
कैबिनेट मंत्री चंदूलाल साहू रहे मुख्य वक्ता

 

 छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन गोष्ठी का आयोजन स्थानीय श्री जालाराम बापा मंदिर हॉल में किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय “अराजकता हटाओ, देश बचाओ” रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चंदूलाल साहू जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देश को अराजकता से बचाने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों से सीधा संवाद कर उनके विचारों को सुना।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख जनों, वरिष्ठ चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता तथा देश की एकता और अखंडता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सहभागिता को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अंत में छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच की ओर से सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!