दल्ली राजहरा गुरुवार 13 दिसंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड क्रमांक- 17 केकती पारा में गोवर्धन पूजा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्किल कोसरिया यादव (राऊत) समाज, सर्व समाज व फ्रेंड्स युवा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत साहड़ा देवता, भगवान श्री कृष्ण, नंदी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद बछड़े की पूजा कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। देवी-देवताओं की विधिवत पूजा कर शहर की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के प्रतिनिधि छगन साहू, अध्यक्षता जीत गुहा नियोगी प्रदेश अध्यक्ष जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने की। प्रमुख अतिथि आशुतोष माथुर युवा समाजसेवी व संचालक माथुर सिनेफ्लेक्स, श्रीमती टी. ज्योति पार्षद वार्ड-26, डीगेश्वर कुमार साहू इंजीनियर, बसंत रावटे सचिव जन मुक्ति मोर्चा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह पर्व प्रकृति, अन्न व जल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके संरक्षण का संदेश भी देता है।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब रहा जब रमन बैगा प्रमुख बैगा व अन्य बैगाओं द्वारा मड़ाई निकाल कर गाजे-बाजों के साथ गली भ्रमण कराया गया। वाद्य यंत्रों की धुन और आतिशबाजी के बीच शहरवासियों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261112-WA0030.mp4आयोजन में वार्ड 14, 15, 16, 17 के वार्डवासियों व शहरवासियों के साथ यादव समाज, सर्व समाज तथा फ्रेंड्स युवा विकास समिति का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी सुनील तिर्की का विशेष सहयोग रहा।सफल आयोजन में सचिव योगेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, सहसचिव भूषण यादव, निर्मला यादव, नीता यादव के साथ फ्रेंड्स युवा विकास समिति के अध्यक्ष शंकर साहू, उपाध्यक्ष भोला दास मानिकपुरी, सचिव भूषण यादव, जगमोहन राणा सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा।Spread the lovePost navigationसतनाम वाहेगुरु के जयकारों से गूंजी लौह नगरी, “भजन-कीर्तन के साथ निकली भव्य प्रभात फेरी” । दीपावली में लहसुन पटाखा (Pop Pop) चबाने से गंभीर हादसा, 2 वर्षीय मासूम की मौत ।