दल्ली राजहरा गुरुवार 13 दिसंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की तैयारियां जोरों पर, 24 नवंबर को होगा भव्य नगर कीर्तन, गतका लौह नगरी दल्ली राजहरा इन दिनों भक्ति के रंग में रंगी हुई है। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज द्वारा प्रतिदिन सुबह 5 बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। भोर होते ही गुरुद्वारे में उमड़ती है संगतसुबह 5 बजे से पहले ही समाज के महिला, पुरुष और नन्हे-मुन्ने बच्चे नगर के गुरुद्वारा में एकत्र हो जाते हैं। यहां से सतनाम सतनाम, वाहेगुरु वाहेगुरु और भजन कीर्तन के साथ प्रभात फेरी शुरू होती है।गुरु नानक देव जी के प्रवचनों को कीर्तन के माध्यम से पिरोकर प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फेरी निकाली जा रही है। जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।पारंपरिक वेशभूषा में दिखती है झलकप्रभात फेरी के दौरान समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं। जिनके घर आमंत्रण होता है, उनके घर जाकर संगत भजन-कीर्तन करती है। कीर्तन के बाद फेरी वापस गुरुद्वारा पहुंचती है। यह प्रक्रिया प्रतिदिन गुरु नानक जयंती तक जारी रहेगी। 24 नवंबर, मंगलवार को होगा भव्य आयोजनगुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर 24 नवंबर 2026, मंगलवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आसपास के विभिन्न शहरों और ग्रामों से समाज के लोग दल्ली राजहरा पहुंचेंगे। नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगुवाई में निकलेगा। इसमें सबसे आगे बाहर से आए पारंगत कलाकारों द्वारा पारंपरिक युद्ध कला गतका का प्रदर्शन किया जाएगा।बीच में फूलों से सजी आकर्षक गाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी होगी, जहां पाठ निरंतर जारी रहेगा। इसके बाद महिलाओं की संगत द्वारा कीर्तन पाठ होगा। पालकी नगर भ्रमण के उपरांत वापस गुरुद्वारा पहुंचेगी। कौन थे गुरु नानक देव जीगुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु थे। उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा को 15 अप्रैल 1469 को हुआ था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार उनका जन्म उत्सव प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है।गुरु नानक देव जी ने नैतिक जीवन, सेवा और दान, समानता और भाईचारा, एक ईश्वर की उपासना पर बल दिया। उनके सिद्धांत थे – “नाम जपो, कीरत करो, वंड छको” अर्थात ईश्वर का नाम जपो, ईमानदारी से काम करो, और अपने पास जो कुछ है उसे बांटो और दूसरों की मदद करो। Spread the lovePost navigation55 सालों से पहाड़ के ऊपर स्थित कालीबाड़ी में गूंज रही है मां काली की आराधना ।