दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय दल्ली राजहरा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रांगण में मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और गांधी जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस अवसर पर शाला की प्राचार्य मंजू गुप्ता ने बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास, शिक्षा, संस्कार एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू को लोग प्यार से चाचा नेहरू कहते थे, क्योंकि वे बच्चों से बहुत स्नेह करते थे। वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। यही वजह है कि आज भी 14 नवंबर को उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261114-WA0059.mp4प्राचार्य ने कहा कि आजादी के बाद विभाजन का दंश और देश की खराब हालत जैसी चुनौतियों के बीच पंडित नेहरू ने 1947 से 1964 तक देश को संभाला और मजबूत नींव रखी।प्राचार्य के उद्बोधन के बाद प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस, गीत, कविता, भाषण और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।कार्यक्रम में शाला परिवार के प्रदीप बंसोड़े, एल.के. धलेंद्र, शीतल साहू, खोमलाल, श्रीमती कुलेश्वरी साहू, श्रीमती दिलेश्वरी साहू, कु. रश्मि भारद्वाज, कु. प्रीति साहू, कु. शालिनी सुखदेवे, अनिशा भास्कर, रुखसार खान, श्रीमती पूजा साहू, अमीषा कुलदीप, प्रभा मानिकपुरी, युवराज साहू, भृत्य पुष्पा बाई, मोहिनी, हेमलता और विद्यालय के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में हर्षोल्लास से मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती, आधुनिक भारत के निर्माता को दी श्रद्धांजलि । नगर पालिका अध्यक्ष ने की छठ घाट का अवलोकन दल्ली राजहरा में तैयारी पूर्ण ।