दल्ली राजहरा

शनिवार 18 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

महिला सशक्तिकरण संघ जिला बालोद के द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति, ज्ञान ज्योति माता सावित्री बाई फुले की 192 वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण संघ जिला बालोद के द्वारा माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई।

भारत के वंचित तबकों को शिक्षा से वंचित रखा गया। माता सावित्री बाई फुले ने शिक्षा को गुलामी से मुक्ति का सबसे बड़ा हथियार बनाया और 1848 में बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए प्रथम स्कूल खोली।

माता सावित्री बाई फुले ने बाल-विवाह, सती प्रथा जैसे रुढ़िवादी परम्परा के खिलाफ आवाज उठायी। विधवाओं, शिशुओं के लिए आश्रम का निर्माण किया। उन्होंने कड़ा संघर्ष करते हुए समस्त वंचितो और महिलाओं के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

दिनांक 12.01.2025 को परिक्षेत्र डौंडी में माता सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई।इसी तरह 13.01.2025 को ग्राम करेठी में महिला सशक्तिकरण संघ जिला राजनांदगांव, जिला दुर्ग और जिला बालोद के टीम के द्वारा शौर्य दिवस, माता सावित्री बाई फुले जयंती, और माता फातिमा शेख की जयंती मनाई गई उद्देश्य गांव के लोगों में जागरूकता, अपने महापुरुषों की विचारों से अवगत, अंधविश्वास पाखंड रुढ़िवादी परम्परा के प्रति जागरूक, शिक्षा हक अधिकार संविधान और धम्म के प्रति अग्रसर करना है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.01.2025 को डा आम्बेडकर मेमोरियल हॉल दल्ली राजहरा में 12 निराश्रित महिलाओं को सम्मान कंबल वितरित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अहिल्या बाई, शांति बाई, मंगली बाई ,सुहान बाई एवं निशक्त महिलाएं जो मंच तक नहीं आ सकी थी उन्हें उनके घर में जाकर कम्बल प्रदान किया गया। इसी क्रम में रामेश्वर बारसागड़े को भी कंबल देकर सम्मानित किया गया। चुंकि वे भवन का देखभाल करते हैं।

इस कार्यक्रम में आयुष्मान हेमंत कुमार कांडे, दिलीप कुमार मेश्राम , अशोक बांबेश्वर, किशोर बांबेश्वर, भीमराव मेश्राम, दिलीप सुखदेवे, ओमप्रकाश रामटेके, नीता कमल रामटेके, चन्द्रशीला बांबेश्वर, ज्योत्सना मेश्राम, रत्ना मेश्राम, रीतु बांबेश्वर, नीतु रामटेके, विद्या सहारे, सीमा रामटेके, उषा मेश्राम, कृष्णा गजभिए, हिमा सुकदेवे, और सुशीला रामटेके आदि की उपस्थिति रही।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!