दल्ली राजहरासोमवार 20 जनवरी 2025भोज राम साहू 9893765541राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के दल्ली राजहरा नगरपालिका का निर्वाचन निम्न अनुसार होगा lनिर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के अनुसार 22 जनवरी 2025 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) तथा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) (रिटर्निंग आफिसर द्वारा) हेतु 29 जनवरी, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने, प्रकाशन करने और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन करने (रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा) हेतु 31 जनवरी निर्धारित की गई है। मतदान मंगलवार 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा तथा मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा (रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा) शनिवार 15 फरवरी 2025 को की जाएगीlनगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में वार्डों की कुल संख्या 27 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 17 हजार 174 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 525 सहित कुल मतदाताओं की संख्या 35 हजार 699 है।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के लोकप्रिय पार्षद टी ज्योति (वार्ड क्रमांक 26 ) ने जनता के मांग पर सार्वजनिक मंच का कराया सौंदर्य करण.l न.पा चुनाव 2025 – “हर दल में दावेदार अनेक, पार्टियाँ किस पर खेलेगी अपना दाँव।” हमारा दल्ली राजहरा की विशेष रिपोर्ट