दल्ली राजहरा

सोमवार 27 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 26 जनवरी 25 दिन रविवार को देश के आजादी का 76 वां गणतंत्र दिवस का पर्व भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी,डॉ भीमराव आंबेडकर व स्वतंत्रता सेनानियों की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर मनाया गया ।

76 वें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे शाला संचालन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता, पालक शिक्षक समिति की अध्यक्षा  राखी देवांगन और शाला की प्राचार्या  मंजू गुप्ता  ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में  सी. एल. यादव  ( कोषाध्यक्ष संचालन समिति )  गिरवर ठाकुर  (सदस्य संचालन समिति),  इंद्र कुमार साहू (सदस्य संचालन समिति) एवं  लैलन साहू (समाज सेवी) थे । तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कु. दिव्या तिवारी, एल. के. धलेंद्र ने किया ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गानों पर नित्य और प्रेरणादायक कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये गए l

 

 

इस पावन अवसर पर शाला संचालन समिति के अध्यक्ष  युवराज साहू  ने विद्यार्थियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उदबोधन में छात्रों को बताया कि देश की आजादी के पश्चात देश को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से देश के महान सविंधान का निर्माण डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा किया गया, जिसके लिए उन्हें और उनके संविधान गठन समिति को नमन किया एवं देश के संविधान की महत्ता और गुणो से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया, तत्पश्चात राजहरा माईंस मे पोस्टर प्रतियोगिता में एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के विद्यार्थीगण एवं अन्य शिक्षक साथी  प्रदीप बंसोड़े , . के. धलेंन्द्र , युवराज साहू ,  बी. के. सार्वा,  एल. मरकाम,  पूजा साहू, शीतल कु. दिनेश्वरी साहू, कु. अंजु निषाद, कु. मधु मिश्रा, श्रीमती कुलेश्वरी साहू, कु.प्रीति साहू, कु. प्रियंका शर्मा,  खोमलाल भृत्य  पुष्पा निषाद ,श्रीमती मोहनी सेन  हेमलता एवं उपस्थित सम्मानीय पालकगण इत्यादि ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं. बच्चों को उत्साहवर्धन करने में विशेष योगदान दिए ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!