दल्ली राजहरा
शुक्रवार 01 मई 2026
भोज राम साहू 9893765541
स्थानीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दल्ली राजहरा में 30 अप्रैल 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।

जिसमें कक्षा नवम में पूर्णिमा साहू ने 91.67%, वंदिता ने 90.5%, विनय कुमार ने 84% अंक प्राप्त किया, इस प्रकार नवम का परीक्षाफल 73.21% रहा , कक्षा एकादश में डॉली यादव ने 74.2%, जी. कुन्दना ने 69.4%, लक्षिता साहू ने 63% अंक प्राप्त किया, इस प्रकार एकादश का परीक्षाफल प्रतिशत 94.73% रहा।

दशम धनंजय कुमार 93 .67%
कक्षा दशम में धनंजय कुमार 93.67%, आदित्य देशमुख 92.5%, अमित साहू 89.17% अंक प्राप्त किया इस प्रकार दशम का परीक्षाफल प्रतिशत 76.74%, कक्षा द्वादश में डिम्पल 84.6%, तनिषा साहू 79.6%, टिकेन्द्र सिन्हा 76.2% अंक प्राप्त किया इस प्रकार द्वादश का परीक्षाफल प्रतिशत 96.29% (27 में से 26 उत्तीर्ण) रहा।

दशम अमित साहू 89.17%
कक्षा अरुण से चतुर्थ, षष्ठ, सप्तम, नवम से एकादश के परीक्षा परिणाम को मिलाकर विद्यालय का परीक्षाफल प्रतिशत 92.89% रहा। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन स्थानीय परीक्षा प्रमुख  सुप्रिया ठाकुर दीदी द्वारा दिया गया।

 दशम आदित्य  देशमुख 92. 50 %
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम  अग्रवाल (श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर लिमिटेड के CEO), विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री तोरण लाल साहू जी (दल्ली राजहरा नगर के नगर पालिका अध्यक्ष), राजेंद्र राठी (बालोद जिला के जिला संघ चालक), शिखर चंद जैन (समाजसेवी) , एम. शेखर रेड्डी (सरस्वती शिशु मंदिर राजहरा के व्यवस्थापक) , दीपक यादव (विभाग समन्वयक), मिथलेश साहू (प्रचारक) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष  धरमचंद  जैन ने किया।

द्वादश डिंपल 84.04%
इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की प्राचार्या  किसन साहू, समस्त आचार्य – दीदियाँ, अभिभावक बंधु – भगिनी, बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  योगिता बोदेलकर एवं  मनमीत कौर  ने सुचारू रूप से किया।

द्वादश तनीषा साहू 79.6%

द्वादश टिकेंद्र सिन्हा 76.02%

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!