दल्ली राजहरा
शुक्रवार 01 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

दल्ली राजहरा रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के   स्वर्णिम विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारना है ।

कैंप के प्रथम दिन लगभग 130 सहभागिता की ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद टी ज्योति उपस्थित रही। विशेष अतिथि के रूप में प्रशांत बोखड़े, रेलवे चालक नियंत्रक कुशाल सिंह एवं रेलवे सीसी टी रमना राव ने अपनी गरिमामई उपस्थित दर्ज कराई

यह कैंप 31 मई तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

,

 कैंप के दौरान प्रतिभागियों को खेलकूद कला संगीत नृत्य योग एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए नए-नए कौशल सीख रहे हैं ।

बच्चों के प्रशिक्षण में इंस्टिट्यूट उपाध्यक्ष एडवर्ड स्टीफेन, खेमवती साहू, मुश्ताक खान, दरो का विशेष योगदान रहा प्राप्त हो रहा। कार्यक्रम के आगामी दिनों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा। 
रेलवे इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी एवं उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!