दल्ली राजहरा

बुधवार 29 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिन्हा ( गांधी ) के नेतृत्व में चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु कुंती देवांगन ने अपना नामांकन भरा l साथ ही चिखलाकसा नगर पंचायत के सभी 15 पार्षद पद के प्रत्यशियों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंती देवांगन ने कहा कि नगर वासियों के विकास के लिए जो काम अधूरा छूट गया है उसे हम 15 पार्षदों के साथ जनता को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि हर समस्या का निराकरण के लिए और चिखलाकसा के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है l हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी के साथ वरिष्ठ जनों का हमेशा सहयोग रहेगा और हम उनके आशीर्वाद से चिखला कसा नगर पंचायत को विकास की ओर तेजी से बढ़ाएंगे l

नामांकन के बाद कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिन्हा (गांधी) ने कहा कि माननीय नरेंद्र मोदी और हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हमारे किसान की बेटी को चिखलाकसा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया है l यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है l मोदी जी का सपना है कि पर्थ से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बैठे l उसकी इस सपना को साकार करते हुए हम नगर पंचायत चिखला कसा के 15 पार्षद सहित अध्यक्ष कुंती देवांगन नामांकन भरे हैं l हमारा बस यही एक सपना है कि पिछले सरकार के कार्यकाल में जो काम नहीं हो पाया उसे करके दिखाएं l नगर पंचायत चिखलाकसा में बहुत काम बाकी है इसे पूरा करना है l

विधायक ने इसे गोद लिया और इसे आगे बढ़कर काम करने नहीं दिया l आप सभी ग्राम वासियों का आशीर्वाद मिले तो चिखलाकसा को हम ऐसा स्वच्छ नगर पंचायत बनाकर दिखाएंगे जो सपना देखे हैं उसे साकार करेंगे l

यहां का सबसे पुराना मांग जो वार्ड नंबर 13 ,14 ,15 का है जो काफी समय से विवादित रहा है l मैं चिखलाकसा के मंडल अध्यक्ष होने के नाते नहीं गांव के बेटा होने के नाते जीतने के बाद पहला काम पुल बनाकर करूंगा l नल जल की समस्या का निराकरण का भरपूर प्रयास करेंगे l आप सभी से निवेदन है भारतीय जनता पार्टी को जीताये l एक बहन और भाई के नाते आप सभी से निवेदन है भारतीय जनता पार्टी को वोट दे !

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!