दल्ली राजहरा

बुधवार 29 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 

छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व कामरेड गणेश राम चौधरी जी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। और अवसर पर छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा आफिस में शाम 6 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था।

लाल हरा परिवार छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ के सदस्य कार्यकर्ता अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

 

श्रद्धांजलि सभा को शैलेश बंबोड़े जी उपाध्यक्ष सीएमएसएस, हेमंत कांडे जी अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, का० प्रकाश क्षत्रिय जी सचिव सीटू युनियन, का० अनिल कुमार यादव जी सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, संतोष देवांगन जी, का० सोमनाथ उइके जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ,जनक लाल ठाकुर जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व पूर्व विधायक डौण्डी लोहारा ने संबोधित किया। नासिक यादव जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!