दल्ली राजहरासोमवार 10 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893765541बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क सेंट्रल इलाके में नक्सलियों के साथ साल के सबसे बड़ी मुठभेड़ शनिवार शाम को हुई l इस मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया मुठभेड़ में 11 महिलाएं एवं 20 पुरुष नक्सली मारे गए l मुठभेड़ में डी आर जी और एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं lशहीद जवानों में बालोद के भाटापारा निवासी नरेश ध्रुव और बालोद जिले के डौंडी तहसील के दल्ली राजहरा पास ग्राम फागुनदाह के वसीत रावटे हैं वह एसटीएफ में आरक्षक थे उनके दो बेटियां हैं एक का उम्र डेढ़ वर्ष तथा दूसरे का उम्र 3 वर्ष की है इस नक्सली हमले में दोनों अबोध बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया l श्रद्धांजलि देने वालों में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल मे डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बालोद जिले के फागुनदाह निवासी एसटीएफ जवान श्री वसित रावटे शहीद हो गए।Spread the lovePost navigationसंयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी संतोष देवांगन को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष पद के लिए चक्की (जाता ) क्रमांक 3 पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से विजय बनाने की कि अपील l यूका महासचिव जसविंदर गिल ने अध्यक्ष पद हेतु रवि जायसवाल और कांग्रेस पार्षदों को वोट देने की कि अपील