दल्ली राजहरामंगलवार 11 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893765541दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष पद के छठवाँ चुनाव आज दल्ली राजहरा के विभिन्न बूथ में जारी है l दल्ली राजहरा में कुल 27 वार्ड में 17174 पुरुष तथा 18525 महिलाओं सहित कुल 35699 मतदाता हैं l यह आंकड़ा तो वोटर लिस्ट का है लेकिन वास्तविकता देखें तो कई मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर जो दल्ली राजहरा छोड़कर अन्यत्र स्थान चले गए हैं l मतदाता या उनके परिवार अब तक उनका नाम मतदान केंद्रों से कटवाए नहीं है l उदाहरण के तौर पर देखें तो वार्ड नंबर 2 में ही मतदान क्रमांक 1 में 631 तथा क्रमांक दो में 692 सहित कुल 1323 मतदाता होते हैं l लेकिन दोनों बूथों में लगभग 50 से अधिक मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है तथा 100 से अधिक मतदाता अन्यत्र स्थान पर जा चूके हैं l उनका भी नाम मतदान केंद्रों में जुड़ा हुआ है l शासन के द्वारा कई बार आग्रह करने के बावजुड़ लोग अपना नाम कटवाने में आगे नहीं आये जिससे मतदान का प्रतिशत भी प्रभावित होने की संभावना है l दल्ली राजहरा में मतदान सुबह 8:00 बजे से जारी है जहां अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से तोरण लाल साहू कांग्रेस से रवि जायसवाल व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से संतोष देवांगन एवं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में टकेश्वर साहू के बीच मुकाबला है l दल्ली राजहरा में कुल 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं lआज सुबह 8:00 बजे से मतदाता, मतदान करने के लिए मतदान केंद्र में जाने लगे हैं l 1:00 सभी मतदान केंद में भीड़ बढ़ रही थी l बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 के सामने लगभग 500 के करीब मतदाता , प्रत्याशी और उनके समर्थक खड़े हुए थे lप्रशासन भी पूरी मुस्तादी से चुनाव को संपन्न कराने में लगे हुए हैं l पेट्रोलिंग टीम भी मतदान केंद में घूम-घूम कर शांतिपूर्ण मतदाता कराने में सहयोग कर रहे हैं l मतदान केंद्र सेजेस नया बाजार में एक दिव्यांग व्यक्ति ने मतदान करने आए तो वही लगभग 70 वर्ष से ऊपर बुजुर्ग महिला ने भी अपना मतदान का उपयोग किया lबीएसपी स्कूल क्रमांक 2 में एक बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर से नगर पालिका कर्मचारियों के सहायता से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया l वहीं बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 में सेल्फी जोन बनाया गया है l नगर पालिका अध्यक्ष के भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने भी अपने मतदान का उपयोग कर सेल्फी जोन में यादगार रूप से फोटो खिंचवाये l कांग्रेस के प्रत्याशी रवि जायसवाल ने भी मतदान का निरीक्षण करने मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं lआज मतदान के बाद 15 फरवरी को मतगणना है उसे दिन तय होगा कि दल्ली राजहरा के छठवें नगर पालिका अध्यक्ष कौन बनेगा l अब तक छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से पूरोबी वर्मा दो बार नगर पालिका अध्यक्ष बन चुकी है lवहीं कांग्रेस से मुक्ति गुहा नियोगी नगर पालिका के तीसरे कार्यकाल के अध्यक्ष बनी l तो चौथे कार्यकाल में अध्यक्ष के रूप में काशी निषाद एवं पांचवें कार्यकाल में नगर पालिका के अध्यक्ष शिबू नायर ने अपना कार्यकाल संभालाlशासन के अनुसार दोपहर 2:00 तक मात्र 43% ही मतदान हुआ है lआज छठवें नगर पालिका चुनाव है l मतदाता किन को चुनती है य़ह 15 फरवरी को तय हो जाएगा lSpread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के समीप फागुनदाह के शहीद जवान वासित कुमार रावटे को दी गई श्रद्धांजलि ! सप्तगिरि पार्क में कल 12 फरवरी को है फ्लावर शो ! प्रकृति प्रेमियों को देखने मिलेंगे देसी विदेशी अनोखे किस्म के पेड़ और पौधे l