दल्ली राजहरामंगलवार 11 दिसंबर 2025भोज राम साहू 9893765541सप्तगिरि पार्क में कल 12 फरवरी को है फ्लावर शो ! प्रकृति प्रेमियों को देखने मिलेंगे देसी विदेशी अनोखे किस्म के पेड़ और पौधे lबीएसपी नगर प्रशासक विभाग के अंतर्गत आने वाले सप्तगिरि पार्क में फ्लावर शो का आयोजन कल 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को हो रहा है l इस आयोजन के लिए नगर प्रशासक से संबंधित इलेक्ट्रिकल विभाग सिविल विभाग जलप्रदाय विभाग एवं सप्तगिरी पार्क विभाग के कर्मचारी पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं l सप्तगिरि पार्क के इंचार्ज युवराज साहू ने कहा कि बीएसपी के पूरे विभाग के द्वारा फ्लावर शो के तैयारी के लिए सहयोग किया जा रहा है l फ्लावर शो को बेहतर बनाने के लिए सभी कर्मचारी भरपूर मेहनत कर रहे हैं l लोग फ्लावर शो की तैयारी में अपने घर के बगीचे को सजाने में लग गए हैं। विभित्र प्रकार के देसी व विदेशी फूल लगाए हैं। कुछ पौधे बाहर से मंगाए हैं। स्थानीय बाजार से भी पौधे खरीद कर क्यारी और गमले लगाए हैं। कोई माली के माध्यम से तो कोई खुद अपना गार्डन तैयार करते हैं। दिसंबर से ही पौधों में फूल खिलना शुरू हो जाता है। आज टाउनशिप में हर तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं l बीएसपी अधिकारियों के क्वार्टर तो किसी हिल स्टेशन जैसा लगने लगा है। क्वार्टर नंबर 256 बी कॉलेज रोड़ के अधिकारी शेख सलीम की पत्नी शहनाज ने अपने गार्डन में विभित्र प्रकार के पौधे लगाए हैं। इनके क्वार्टर में विभिन्न प्रकार के देसी व विदेशी पौधे लगे हैं। सीजनल पौधे में पेनजी, पिटुनिया, एलाइसन, एजॉरिटम, डॉगफ्लावर,सिलविया, ,फ्लाकस एलाइसन, एजरेटम, जिरेनियम, गलाकसीनिया प्लेनओदान, लेसियानमार, बिगोनिया इंप्रशन जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे हैं l किचन गार्डन में ब्रोकली पर्पल कलर का पत्ता गोभी लौकी कद्दू शिमला मिर्च भाटा प्याज फूल गोभी कांदा गोभी हरी मिर्च टमाटर जैसे विभिन्न पौधे हैं l फलदार पौधे में चीकू ड्रैगन फ्रूट लीची पपीता केला बेर अनार जैसे पौधे है l केरल के प्रसिद्ध फुल थंबरगया भी उनके गार्डन में मौजूद हैं lमसालेदार पौधे में दाल चीनी तेज पत्ता काली मिर्च और बेगुनबोलिया की 13 प्रकार के पौधे तथा गुलाब के 40 से ज्यादा वैरायटी उनके गार्डन में मौजूद हैं l लगभग 300 से अधिक गमले से सुशोजित गार्डन मन को लुभा लेता है l शहनाज ने बताया कि गार्डन में प्रतिदिन 4 से 5 घंटा का समय अपने गार्डन में देती है l बीच में बने लान भी मन को मोह लेता है lबीएसपी क्वार्टर 4D टाइप 4B नरेश साहू का क्वार्टर में भी पौधे फूलों से लदे है मुख्य द्वार से लेकर घर तक चारों तरफ फूल ही फूल नजर आ रहे हैं उनके गार्डन में विभिन्न प्रकार के फूल देसी विदेशी फुल है जिसमें है lफेरिनियल में गुलहड़ बेगिन, बुलिया, अडेनियम, स्टाफ रेकुलाऊ गलायहोलस प्ले जरबेरा, पीस लिली,आरकेट टीपो जैसे 40 से अधिक प्रकार के पौधे हैं। फलदार पौधों में आम, पपीता, मोसंबी लीची, स्टार फ्रूट 200 से भी अधिक गमले में लगे फूल बेहतर सुंदर नजर आ रहे हैंl बेहतर लान और स्टार फ्रूट के पौधे मन को ललचा देता है l अधिकारी अतुल रामटेके ने भी अपना गार्डन बेहतर ढंग से सजाया है। उनके गार्डन में गेंदा इंप्रेशन पिटुनिया साल्विया, देहलिया, गुलाब, उपलब्ध हैं। छोटी सी जगह में बहुत बेहतर ढंग से पौधों को लगाया है। क्वार्टर नंबर 260 ए निवास आर के ठाकुर बीएसपी में अधिकारी हैं। उनकी पत्नी सोमप्रभा ठाकुर का गार्डन फूलों से महक रहा है। विभित्र प्रकार के गुलाब के 60 प्रजाति कतार बद्ध ढंग से सुसज्जित है। इनके गार्डन में संतरा और पीले रंग से गेंदा की भरमार है। जो प्रवेश द्वार से घर तक आपका स्वागत करने के लिए आतुर है l गार्डन में इंप्रेशन के 50 सालवीय के 30 सफेद पेटूनिया कतर बाद ढंग से लगे हुए हैं तीन रंगों में साल्विया के साथ 32 किस्म के फूल है विदेशी फूलों में कैन लिली गलाकसीनिया आकर्षण का केंद्र है lकार्टर नंबर 240 बी में बीएसपी में इलेक्ट्रिकल मैनेजर एसपी सिंह रहते हैं। इनकी पत्नी प्रभा सिंह ने अपने गार्डन में पीतूनिया, प्रेगी सेल्विया, इंप्रेरल, स्टार्ट कैलेंडुला, आस्टक जैसे पौधे हैं। विदेशी पौधे मैं अजयलिया ऑर्किड एंथोरियम केन लिली है जो इनके गार्डन में सुभित है। गुलाब के लिए स्पेशल घेरा युक्त गार्डन बना है जो आकर्षण का केंद्र है l बीएसपी सिविल विभाग के अधिकारी रमेश हेडऊ की पत्नी माया हेडऊ ने भी अपनी गार्डन को बेहतरीन ढंग से सजाया है l प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण ये फ्लावर शो में हिस्सा नहीं ले सकते l उनके गार्डन में विभिन्न प्रकार के गेंदा डहेलिया सालविया जेरेनिया इंप्रेशन बारबिना डाकफ्लावर गुलाब जरबेरा एन्थोनिया आदि हैं उनके गार्डन में 15 से अधिक किस्मों के जसवंत के फूल है lतथा लान भी बेहतर ढंग से बना है l बीच में गोल घेरा में बने पीले रंग के गेंदा का फूल मन को आकर्षित करते हैं l बीएसपी अधिकारी अतुल रामटेक ने भी बेहतर ढंग से अपने गार्डन को सजाया है उनके गार्डन में विभिन्न प्रकार के पौधे जिसमें ऑर्किड एंथोलिया लैंड आर्केड प्लैटिनम गेंदा डहेलिया सालवीरिया इंप्रेशन बारबिना डक फ्लावर हैं l गुलाब के लगभग 40 से अधिक पौधे से गार्डन पूरा भरा पड़ा है l कुल मिलाकर छोटे से जगह में इन्होंने बेहतर ढंग से अपने गार्डन को सजाया है l इनके भी गार्डन बेहतर ढंग से सजे हैं जिनमें हैं एम आर ठाकुर, नीतेश क्षत्री मनीष जायसवाल , यस रज़ा ,राम कापरे आशुतोष त्रिपाठी एवं कुमार शिवेश lSpread the lovePost navigationआज दल्ली राजहरा नगर वासी चुनेंगे अपना छठवाँ नगरपालिका अध्यक्ष ! शासन के मुस्तादी से शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान ! भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल दल्ली राजहरा ने मतदाताओं का जताया आभार