गुरुर

शनिवार 15 फरवरी 2025

देवघर साहू

9303417014

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ चुके हैं बालोद जिले के नगरीय निकाय चुनाव पर भाजपा का कब्जा वहीं कांग्रेस को जोर का झटका लगा है बालोद जिला नगरीय निकाय मैं दो नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत चुनाव संपन्न हुआ है जिस पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल किया है बालोद नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा चौधरी एवं दल्ली राजहरा पालिका में तोरण साहू ने जीत दर्ज किया है इसी प्रकार 6 नगर पंचायत में गुंडरदेही से प्रमोद जैन अर्जुंदा से प्रणेश जैन निर्दलीय डौंडी लोहारा से कुंवर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम डौंडी चिखलाकशा सहित गुरुर से प्रदीप साहू भाजपा ने जीत दर्ज किया है गुरुर नगर पंचायत की बात करें तो गुरु नगर पंचायत में कल 3278 मतदाता है वही 2852 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गुरुर नगरीय निकाय चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही जहां भाजपा से प्रदीप साहू को 1209 वोट मिले कांग्रेस से टिकेश्वर साहू को 1085 वोट मिले वहीं कांग्रेस से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र ओझा को 547 वोट प्राप्त हुए l

भाजपा के प्रदीप साहू ने कांग्रेस के टिकेश्वर साहू को महज 124 वोंटो से शिकस्त दी संभावना जताई जा रही है की निर्दलीय प्रत्याशी के वजह से ही कांग्रेस की हार हुई है हालांकि 15 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी ने 11 वार्डो पर अपना परचम लहराया है वहीं कांग्रेस को महज चार सीटे मिली है

भाजपा की इस बड़ी जीत पर भाजपा नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा के 11 वार्ड पार्षदों को बधाई दी गई है

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!