दल्ली राजहरा सोमवार 27 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 “हर गली में खुलेआम बिक रही शराब, युवाओं में बढ़ रहा नशा” – प्रशासन पर संरक्षण का लगाया आरोप

 

 

नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री के खिलाफ मजदूर नेता संजय सिंह ने शनिवार को आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया। उनका आरोप है कि नगर की लगभग हर गली-मोहल्ले में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिससे अपराध और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
युवाओं में बढ़ रही नशे की लत” 

 

अनशन पर बैठने से पहले संजय सिंह ने कहा कि अवैध शराब की आसान उपलब्धता के कारण युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते परिवारों में कलह, चोरी, छीनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में राजहरा पुलिस और आबकारी विभाग को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे प्रतीत होता है कि अवैध शराब कारोबारियों को पुलिस और आबकारी विभाग का संरक्षण प्राप्त है।
संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि जब तक अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
नेताओं ने किया समर्थन

 

आमरण अनशन प्रारंभ होने से पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने संजय सिंह को गुलाल लगाकर और माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। 

इस अवसर पर मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष अभय सिंह, केंद्रीय पदाधिकारी भूपेंद्र दिल्लीवार, इंटक के दल्ली राजहरा अध्यक्ष तिलक मानकर, राजू विनायक, रामजीत, प्रदीप साहू, राघवेंद्र ठाकुर, आत्माराम, मोनू, रंजन, सुशील, सुखचैन सिंह, गौरीशंकर सिंह, शेष भुआर्य, यात्री कुमार, अमन, शोभा चौकसे, लक्ष्मी, मीना विश्वकर्मा, संध्या सहित बड़ी संख्या में मजदूर नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!