दल्ली राजहरामंगलवार 18 फरवरी 2024भोज राम साहू 9893765541प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार पर भरोसा करते हुए पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों चुनाव में भाजपा का परचम लहरा है, इसी के अंतर्गत दल्ली राजहरा पालिका चुनाव में 25 साल बाद नगर पालिका में भाजपा सरकार का गठन हुआ। इस उपलब्धि के बाद प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। ज्ञात हो इस वर्ष दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने 3854 वोट से जीत हासिल की साथ 15 पार्षदों ने विजयी हासिल किया।(मुख्यमंत्री साय ने दल्ली राजहरा नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपनी सरकार को चुना है, उसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि यह जीत जनता की आकांक्षाओं का परिणाम है और उनकी प्राथमिकता शहर के समग्र विकास को गति देना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से दल्ली राजहरा को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाया जाएगा।प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार अब तीनगुना तेजी से शहर का विकास करेगी, प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रही है काम महतारी वंदन योजन एवं साय सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष एवं पार्षद संजीव सिंह, पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी, बंटी शर्मा , साहू समाज से रूपलाल साहू, सुरेंद्र बेहरा, भाजयुमो महामंत्री एम एस श्रीजीत, नंदा पसीने, मलिक उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक होगा l “जिस तरह मेरे पति ने क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन में सेवा में परस्पर आगे रहूंगी ! “:– संजय मंजू बैस ने कुसुम कसा जनपद से ऐतिहासिक जीत पर कहा