दल्ली राजहरागुरुवार 20 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541नगरी निकाय चुनाव में पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराने के बाद बालोद जिले के 8 निकायों में से 7 नगरीय निकायों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई है। दल्ली राजहरा के युवा मोर्चा के नेता अमन व नदीम बडगूजर ने डौंडी लोहारा नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम के भारी बहुमत से जीत पर उन्हें बधाई दी l युवा नेता नदीम बडगूजर एवं अमन ने बताया कि नगर पंचायत डौंडी लोहारा में युवराज के नेतृत्व में भाजपा ने वापसी की है lनगर पंचायत लोहारा कांग्रेस को 639 एवं निर्दलीय को 753 वोट मिला है तथा भारतीय जनता पार्टी के युवराज 2731 वोट मिला है l युवराज 1978 वोट से विजय प्राप्त की है साथ ही नगर पंचायत में 15 पार्षदों में से 8 भाजपा के पार्षद जीते हैं l उन्होंने उनके निवास स्थान पर भेंटकर भारतीय जनता पार्टी के जीत पर बधाई दिया है l नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा कि शुरू से ही लोहारा के विकास के साथ साथ पूरे डौंडी लोहारा विधानसभा के विकास में आपके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आने वाले समय में आप भी पूरे विधानसभा के लिए एक दूरदृष्टी सोच रखकर काम करेंगे ऐसा आप से उम्मीदहै है।नदीम व अमन ने भविष्य में होने वाले राजनैतिक,सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भी उन्हें दल्ली राजहरा आने के लिए आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहृदय स्वीकार किया।Spread the lovePost navigationवेंकट राव बने चिखलाकसा नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि वार्ड नंबर 4 के विकास एवं नगर हित के लिये सदैव समर्पित रहूंगा l :-पार्षद संजीव सिंह