दल्ली राजहरा

बुधवार 26 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 ऑल इंडिया गोल्ड कप 2025

➡️ राज हरा माइंस फुटबॉल क्लब पहुंचे सेमिफाइनल l

निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व लौह अयस्क खदान समूह राजहरा भिलाई स्टील प्लांट (सी.एस.आर.)के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के छठवें दिन स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में दो लीग मैच खेले गए जहां पहले लीग मैच में पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर ने एस.टी.एफ.सी.जम्मु कश्मीर को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया l
वहीं दूसरे लीग मैच में राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब की टीम ने इंडिया यूनियन बैंक मुंबई को शुन्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया टूर्नामेंट के सातवें दिन एकमात्र लीग मैच खेला जाएगा जो रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर वर्सेस यूनाइटेड फुटबॉल क्लब केरला के बीच होगा l
इसके पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में दल्ली माइंस एवं राजहरा माइंस के इस्पात कर्मचारियों के द्वारा एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा l प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच 27 एवं ग्रैंड फाइनल मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को ₹1 लाख का नगद पुरस्कार सहित ट्राफी एवं अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
25 फरवरी को खेले गये पहले लीग‌ मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने खेल के 14 वे एंव 35 वे मिनट में जर्सी नं.07 विल्सन ने एक के बाद एक लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 00 के मुकाबले 02 गोल की‌ बढत दिलाई । इसके उपरांत जबलपुर के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैक करते हुए खेल के 43 वे मिनट में जर्सी नं 14 गुंजन कुमार ने पहला गोल कर गोल के अंतर को कम किया मध्यांतर तक जम्मू-कश्मीर की टीम 01 के मुकाबले 02 से आगे रहा।
मध्यांतर के पश्चात दूसरे मिनट में में जोरदार हमला करते हुए जर्सी नं 04 चेतन कुमार ने गोल‌ कर जबलपुर को 02-02 की बराबरी पर ले आया लेकिन खेल के आखिरी समय में जबलपुर की टीम ने जबरदस्त मूवमेंट बनाते हुए विपक्षी टीम पर हमला कर जर्सी नं. 04 चेतन कुमार ने गोल कर जबलपुर टीम को 02 के मुकाबले 03 गोल से विजयी बनाया।
वही (पूल बी) के दूसरे लीग मैच में राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब एवं युनियन बैंक मुंबई के जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखा गया दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने काफी तेज फूटबॉल खेलते हुए एक दुसरे पर एक के बाद एक जवाबी हमला किये लेकिन मध्यांतर तक दोनों टीम 00-00 की बराबरी पर रहे।
मध्यांतर के उपरांत खेल के 35 वे मिनट में राजहरा माइंस को पेनाल्टी शूट मिला जिसे जर्सी नं 23 श्रीकांत नायडू ने गोल में तब्दील कर राजहरा की टीम को एक गोल का निर्णायक बढ़त दिलाई हालांकि मुम्बई की टीम गोल उतारने का भरपूर प्रयास किये लेकिन असफल रहे और इस तरह राजहरा माइंस फुटबॉल टीम मैच पर जीत दर्ज करते हुए टुर्नामैन्ट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 25 फरवरी को खेले गए लीग मैच के दौरान अतिथि के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में एम्युनल राय जी.एम.मेंटेनेंस, एन.के. साहू जी. एम.माइंस मेंटेनेंस एंड अनुरक्षण, गोविंद वाधवानी अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ,अशोक लोहिया उपाध्यक्ष व्यापारी संघ ,अमित जायसवाल संगठन मंत्री व्यापारी संघ
,श्री सुकांतो मंडल जी. एम. दल्ली माइंस प्लांट ,अजय चतुर्वेदी डी जी एम राजहरा एस.एस,. रघुवंशी ए जी एम, रजत बनर्जी इंचार्ज एम व्ही टी सेंटर सुनील तिर्की जी टी,.आई दल्ली राजहरा नगर निरीक्षक दल्ली राजहरा श्री मनीष सिंह जी टी .आई मुख्य रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका स्वागत सत्कार राजरा माइंस फुटबॉल क्लब की ओर से अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, संगठन सचिव गौतम बेरा, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, अजय परेरा,द्रोण कुमार अमरीक सिंह,श्याम कुमार साहू ,ने पुष्प कुछ भेंट कर हार्दिक स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर दर्शकों के रूप में प्रीतपाल सिंह बृजलाल महतो, देवराज यादव, अजय आस्टीकर, इरशाद अहमद, दिलराज बहादुर, शेषनाथ गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह ,विल्सन फर्नांडीस, ए. उदय कुमार, सतीश जॉन हरप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह विनय सिंह ,शिवम नायक, नितेश नामदेव, आकाश अग्रवाल ,गज्जू निर्मलकर ,लोकेश निषाद ,टेमसन यादव, सहित बड़ी संख्या में दर्शन गण उपस्थित रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!