दल्ली राजहरा
रविवार 2 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541
दल्ली राजहरा में न्यू बस स्टेशन में खड़ी मनीष ट्रैवल की एयर कंडीशन बस क्रमांक सीजी 04 बीपी 6100 जो की दल्ली राजहरा में शादी समारोह में बारात जाने के लिए विशेष तौर पर दल्ली राजहरा लाई गई थी l बस में आग लग जाने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई l बताया जा रहा है कि घटना लगभग 4:15 बजे की है l
बस में सो रहे व्यक्ति को जब धुआं उठने से आग लगने का आभास हुआ तो जाकर देखा कि इंजन की तरफ आग लगी हुई है और बस जल रही है l उसने किसी तरह बस के बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई l सरकारी फायर ब्रिगेड नंबर को फोन करने पर फोन नहीं लगा थाने में फोन किया गया तब बीएसपी के फायर ब्रिगेड गाड़ी को भेज कर आग बुझाया गया l

 

 फिर भी गाड़ी आग में जलकर पूरी तरह से ढांचा में तब्दील हो चुकी है l ढांचा को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों का नुकसान गाड़ी मालिक को होगा l आसपास में भी कई बस के अलावा संतोष पेट्रोल पंप की पेट्रोल गाड़ी खड़ी थी यदि वहां भरा रहता तो और भी अधिक नुकसान होने की संभावनाएं थी l
लेकिन मात्र इसी एयर कंडीशन बस को जलने से नुकसान हुआ है तथा जनमानस की कोई हानि नहीं हुई है l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!