दल्ली राजहरा
रविवार 2 मार्च 2025
भोजराम साहू 9893765541

भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल के द्वारा यूनियन से जुड़े दो कार्यकर्ताओं को दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी बनने के बाद विजय होने पर उन्हें सम्मानित किया गया l जिन पार्षदों का सम्मान किया गया वह है वार्ड नंबर 7 के वीरेंद्र कुमार साहू और वार्ड नंबर 11के निर्मल पटेल l इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मदन मैती ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पारदर्शिता योजना और ईमानदार सरकार की वजह से भाजपा की जीत दल्ली राजहरा में हुई है और अब तक के सबसे ज्यादा पार्षद दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में जीतकर आए हैं l यह सब हमारे मोदी जी के कुशल नेतृत्व और विष्णु देव साय के सरकार की योजनाएं का फल हैं जिसमें बुजुर्ग माता-पिता के लिए चारों धाम यात्रा के अलावा माताओ और बहनों के लिए प्रतिमाह ₹1000 की राशि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दिया जा रहे हैं l स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कई तरह के सुविधा दी जा रही है तथा देश को उन्नत बनाने के लिए सड़क योजनाओं तथा युवाओं के लिए कई उच्च शिक्षा केंद्र खोले जा रहे हैं l हमारा देश उनके कुशल नेतृत्व में विश्व गुरु बन चुका है l
मैं आप सभी को इस जीत पर बधाई देता हूं l इस अवसर पर भारतीय जनता ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से सतीश गुप्ता एस के मसकी सुशील देवांगन निर्मल कुमार दिव्यांसु कुमार कैलाश कुमार विनय कुमार प्रताप कुमार परमेश्वर कुमार सचिन कुमार हिमांशु कुमार हुमेंद्र कुमार खिलेंद्र कुमार नीरज कुमार एवं यूनियन के बहुत से सदस्य उपस्थित थे l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!