दल्ली राजहरा

शुक्रवार 21 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893 765541

 

 

  शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा के द्वारा टीबी मुक्त दल्ली राजहरा बनाने के लिए ” टीबी भगाबो — दल्ली राजहरा बचाबो” के स्लोगन के साथ बृहद जानकारी अभियान चलाया जा रहा है l
इसी कार्यक्रम के तहत शहीद अस्पताल की टीम दल्ली राजहरा के खदानों में भी जाकर वहां के कर्मचारीयो एवं अधिकारियों को टीबी रोग के संबंध जानकारी दे रहे हैं l कि टीबी रोग की पहचान कैसे करें l उसके बचाव किस तरह से होगी तथा ग्रसित रोगी इससे कैसे जल्द ठीक हो सकते हैं l
अस्पताल प्रबंधन की टीम बुधवार को राजहरा माइंस एवं कोकान माइंस में जाकर टीबी के संबंध में जानकारी दिया तथा कल झरनदल्ली माइंस में जाकर टीवी के संबंधित लोगों को जागरूक करने के लिए डॉक्टर जाना एवं उनके टीम के द्वारा जानकारी दिया गया l जिसमें खान महाप्रबंधक मया ठाकुर खान प्रबंधक डी के सिंग ,खानप्रबंधक उत्पादन अरविंद पटेल की उपस्थिति में डॉ जाना (मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल ) ने कर्मचारियों को टीबी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टीबी से घबराने की आवश्यकता नहीं है l
यह एक ठीक होने वाली बीमारी है l जिसका सही समय पर सही इलाज और दवा का सेवन सही तरीका से किया जाए तो मरीज बहुत जल्दी ठीक हो जाता है l उन्होंने बताया कि टीबी का प्रमुख लक्षण है लगातार खांसी आते रहना कभी-कभी खांसी के साथ खून भी आ जाता है l यदि किसी मरीज को बुखार खास तौर पर शाम को आना, छाती में दर्द होना , वजन कम होना , भूख में कमी होना , कमजोरी और थकान महसूस होना , रात में ज्यादा पसीना और सांस लेने में तकलीफ होना , जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हो तो आप इस नजरअंदाज ना करें l
पास के अस्पतालों में जाकर जांच करवाए l यदि टीबी के लक्षण आप में नजर आते हैं तो आप बिल्कुल भी ना घबराए l इसका इलाज है l इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए नियमित और सही दवाई का पूरा कोर्स लेना जरूरी है l दवाई का प्रभाव कुछ ही समय बाद दिखाना चालू हो जाता है मान लों आप में लक्षण है तो खासते , छींकते समय मुंह में रुमाल रखें l
किसी को अपने झूठे चीज खाने को ना दें l धूम्रपान से परहेज करें l सार्वजनिक जगह पर ना थूके l छोटी सी सावधानी आपके जीवन बचा सकती है इसलिए ध्यान रखें l शहीद अस्पताल एवं अन्य सभी सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज निशुल्क होता है तथा दवाइयां भी सरकार की ओर से निशुल्क दिया जाता है l यदि आप में लक्षण दिखता है तो शहीद अस्पताल आकर आप अपना इलाज करवा सकते हैं l
टीबी जागरूकता अभियान में डॉ नमन, डॉ शाहिद , डॉ प्रीति ,  डॉ अमित , साक्षी गुप्ता , धनी राम मेश्राम , कांतिलाल , टिकेश्वरी की टीम काम कर रही है l कल शनिवार को शहीद अस्पताल प्रबंधन की ओर से टीबी जागरूकता अभियान सप्ताह का समापन समारोह होगा l जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के द्वारा विशेष जानकारी दी जाएगी l यह आयोजन शहीद अस्पताल के ओपीडी विभाग में रखा गया है l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!